इंसान के मूत्र का रंग शरीर की बीमारियों के कई राज खोलता है। बहुत से लोगों को मूत्र के साथ खून आता है, लेकिन वो इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसी समस्या अगर पुरुषों में होती है तो इसे हेमतुरिअ के नाम से जानते हैं। आइए जानते है इस बीमारी के लक्षण क्या है और क्यों होता है हेमतुरिअ।
2 of 5
world toilet day
- फोटो : instagram
क्या है कारण
पुरुषों में होने वाली इस बीमारी का प्रमुख कारण गंदगी है। इसमें मूत्र मार्ग में संक्रमण की वजह से पेशाब में खून आता है। इसे यूरिनरी ट्रैक इंफैक्शन कहते है। किडनी या ब्लैडर में होने वाला ये इंफेक्शन गंदे टॉयलेट के इस्तेमाल से हो सकता है।
यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन के प्रमुख लक्षणों में एक लक्षण बार बार पेशाब जाना हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा होता है तो हो सकता है आपको यूटीआई हो। इसमें पेशाब के समय जलन और प्राइवेट पार्ट में दर्द भी होता है।
इस बीमारी के अन्य लक्षणों में पेशाब से तेज गन्ध आना और कमर में दर्द होना भी शामिल है। अगर आपको तेज बुखार और उल्टी की समस्या हो रही है तो संभावना है कि आपको यूटीआई हो।
गुर्दे और मूत्राशय की समस्या भी इसका एक कारण हो सकती है। अगर ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने में ही भलाई है। कई बार किडनी में जख्म की वजह से भी पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। सांस लेने में दिक्कत के साथ चेहरे पर जकड़न और मूत्र मार्ग में तीव्र दर्द हो तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए और तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए अन्यथा मरीज की सुनने और देखने की शक्ति भी जा सकती है।