सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस में इस बार सबसे चर्चित जोड़ी भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन की है। जब से उन्होंने इस शो में कदम रखा है किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अनूप जलोटा ने वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट को एक नई सीख दी है। उन्होंने बताया कि कैसे गुस्सा करने से हमें नुकसान होता है। आइए जानते हैं गुस्सा करने से हमें कौन से पांच बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
बिग बॉस में हिस्सा लेने आए जलोटा ने बताया कि क्रोध एक पल में किसी भी व्यक्ति का भविष्य तक बनने से बिगाड़ सकता है। क्रोध मनुष्य का विवेक और बुद्धि खा जाता है। गुस्सें के पीछे भले ही कोई भी कारण हो, लेकिन इसका असर सेहत पर हमेशा बुरा ही पड़ता है। आइए जानते हैं गुस्सा करने से सेहत को कौन से बड़े नुकसान होते हैं।
काम करने की क्षमता प्रभावित
क्रोध ऐसी भावना है जो जनरलाइज्डए एंग्जालयटी डिस्ऑरर्डर (जीएडी) को और ज्यादा बिगाड़ देती है। यह अवस्था किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा फिक्र करने की वजह से पैदा होती है। शोधकर्ताओं की मानें तो आज के समय में दुनिया में लाखों लोग इस अवस्था का सामना कर रहे हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति के ठीक से काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।
निर्णय क्षमता कम
गुस्सा करते समय दिमाग की निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है इसलिए लोग कई बार गुस्से में गलत फैसले लेने लगते हैं, जिसका नुकसान उन्हें बाद में उठाना पड़ता है। दरअसल गुस्से में हमारे दिमाग से कुछ ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो शरीर का तापमान और रक्त संचार बढ़ा देते हैं। बढ़े हुए रक्त संचार के कारण दिमाग की निर्णय क्षमता कम हो जाती है।
पाचन तंत्र कमजोर
लगातार क्रोध करने से व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे एसिडिटी, कब्ज, भूख नहीं लगना जैसे रोग हो सकते हैं।इसके अलावा क्रोध करने से नींद नहीं आती, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।