{"_id":"5bb5a740867a554f207fbd3e","slug":"does-healthy-habits-make-you-live-longer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबी उम्र जीना चाहते हैं तो आप जरूर करें जीवनशैली में ऐसे बदलाव","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
लंबी उम्र जीना चाहते हैं तो आप जरूर करें जीवनशैली में ऐसे बदलाव
Fri, 05 Oct 2018 10:04 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक शोध की मानें, तो स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर असमय मौत के खतरे को तो कम किया ही जा सकता है, साथ ही इससे उम्र भी बढ़ती है।हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का एक शोध कहता है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले लोग ज्यादा उम्र तक जीते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि खानपान का संबंध हमारी उम्र से भी जुड़ा होता है।खानपान, दैनिक व्यायाम जैसी आदतें हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं।
2 of 4
शोध के मुुताबिक, जो लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं, ऐसे 82 फीसदी लोगों में दिल संबंधी बीमारियों का खतरा न के बराबर होता है। वहीं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले 65 फीसदी लोग कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रहते हैं।
3 of 4
शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि समय पर भोजन करने, संतुलित भोजन करने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने और नित्य व्यायाम करने वाले लोगों में असमय मौत का खतरा 74 फीसदी कम होता है। इस शोध को सर्कुलेशन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने करीब 78,865 महिलाओं के लगभग 34 सालों के डाटा और पुरुषों के 27 सालों के डाटा की जांच की है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग ध्रूमपान, अल्कोहल या अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहे, वजन को संतुलित रखा, रोजाना व्यायाम किया, वह लोग ऐसा न करने वाले लोगों की तुलना में 12 साल ज्यादा जिए। वहीं महिलाएं 14 साल ज्यादा उम्र तक जीं। इस अध्ययन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की अहमियत के प्रति जागरूक करना है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।