फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सर्दियों के मौसम में बेहद फायदेमंद है इस फल का सेवन, स्वाद और सेहत दोनों का है खजाना

Thu, 18 Nov 2021 06:01 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 18 Nov 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
best fruits for overall health during winter season
शरीफा खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

देश में सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम को खान-पान के लिहाजे से काफी पसंदीदा माना जाता है। बाजार में कई सारे फल और सब्जियां मौजूद होती है, जिनका पूरे साल लोग इंतजार करते हैं। शरीफा भी ऐसा ही एक फल है जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। स्वाद के अलावा शरीफा को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर कस्टर्ड एपल के नाम से जाना जाने वाला यह फल सर्दियों की शुरुआत में बहुतायत में उपलब्ध होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि शरीफा, कई प्रकार के  विटामिन्स, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। 



आहार विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज रोगियों के लिए हमेशा से अपने लिए फलों का चयन करना एक बड़ी चुनौती रहती है, उनके लिए शरीफा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

best fruits for overall health during winter season
शरीफा फल के लाभ - फोटो : istock

पाचन के लिए बेहतर
अध्ययनों से पता चलता है कि शरीफा, फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। यही कारण है कि इसका सेवन पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकता है। यह मल त्याग को आसान बनाने के साथ पाचन तंत्र को बेहतर रखने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा अध्ययनों से पता चलता है कि यह आंतों के माइक्रोबायोम को नियंत्रित करता है जिससे आंत के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

best fruits for overall health during winter season
आंखों की बढ़ती है रोशनी - फोटो : iStock

आंखों के लिए फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीफा खाना आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। शरीफा में ल्यूटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है। शरीफा खाने वाले लोगों में मैकुलर डिजनरेशन के कारण होने वाली आंखों की समस्याओं का जोखिम कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best fruits for overall health during winter season
मधुमेह रोगी भी कर सकते हैं इसका सेवन - फोटो : iStock

मधुमेह रोगी भी कर सकते हैं इसका सेवन
अध्ययनों से पता चलता है कि मधुमेह रोगियों के लिए शरीफा खाना सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है। शरीफा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं। इतना ही नहीं यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए सर्दियों के मौसम में खाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 

विज्ञापन
best fruits for overall health during winter season
हृदय को स्वस्थ रखता है शरीफा - फोटो : iStock

हृदय के लिए फायदेमंद
शरीफा में मैग्नीशियम, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। इसमें विटामिन-सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने में सहायक हो सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed