फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में हेल्दी रहने के इन चार मौसमी फलों का करें सेवन, तीसरा वाला डायबिटीज रोगियों के लिए भी है फायदेमंद

Fri, 04 Jul 2025 02:25 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 04 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखना बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में कुछ खास फल शामिल करके आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ा सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Best Fruits For Monsoon Season diabetic friendly fruits in hindi
मानसून - फोटो : Adobe Stock

Monsoon Season Best Fruits:  मानसून के सीजन में बढ़ती नमी और बदलते तापमान के कारण सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत रखना और संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है।



इस चुनौती से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका है सही आहार का चुनाव। जब बात मानसून में स्वास्थ्य की हो, तो फल हमारी डाइट का एक अनिवार्य हिस्सा बन जाते हैं। ये न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आइए इस लेख में हम कुछ ऐसे ही सीजनल फलों के बारे में जानते हैं, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।

Best Fruits For Monsoon Season diabetic friendly fruits in hindi
पपीते के फायदे - फोटो : Freepik.com

पपीता
देखा जाए तो पपीता एक बारहोमासी फल है। पपीता विटामिन C, विटामिन A, और फाइबर से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके एंजाइम्स, जैसे पपैन, पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्या को ठीक करने में मदद करते हैं। मानसून में अक्सर लोगों को पाचने से संबंधित समस्याएं होती हैं, ऐसे में पपीता एक अच्छा विकल्प है। रोजाना एक कटोरी पपीता नाश्ते में खाएं।


ये भी पढ़ें- Covid-19: बूस्टर वैक्सीनेशन को लेकर अध्ययन में सामने आई महत्वपूर्ण जानकारियां, आप भी जानिए
 
Best Fruits For Monsoon Season diabetic friendly fruits in hindi
नाशपाती - फोटो : संवाद

नाशपाती
नाशपाती फाइबर और विटामिन K का अच्छा स्रोत है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज और गैस की समस्या को कम करता है, जो मानसून में आम है। नाशपाती में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है। रोजाना एक नाशपाती नाश्ते में खाएं। यह त्वचा को चमकदार बनाता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।


ये भी पढ़ें- सेहत की बात: क्या कॉफी पीने से मौत का खतरा कम होता है? रोजाना कितने कप कॉफी पीना सुरक्षित, यहां जानिए
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Fruits For Monsoon Season diabetic friendly fruits in hindi
जामुन - फोटो : Freepik

जामुन
जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जामुन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं। अगर डायबिटीज के शूरूआती लक्षण दिख रहे हैं तो आपके लिए जामुन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग डायबिटीज की दवा खा रहे हैं वो डॉक्टर की सलाह से ही जामुन का सेवन करें।

विज्ञापन
Best Fruits For Monsoon Season diabetic friendly fruits in hindi
सेब - फोटो : Freepik.com
सेब
सेब फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और पाचन को सुचारू रखता है। मानसून में रोज एक सेब खाने से शरीर का एनर्जी लेवल अच्छा रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed