फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फल-सब्जियों से लेकर किशमिश, छुहारे और बादाम तक, आखिर क्या है दुनिया का सबसे सेहतमंद खाना?

Wed, 15 Apr 2020 11:41 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 15 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Best and healthiest food in the World from fruits and vegetables benefits raisins almond home remedies
- फोटो : Pixabay

बुजुर्ग कहते हैं नहाए के बाल और खाए के गाल अलग नजर आ जाते हैं। कहने को ये बहुत साधारण-सी बात है, लेकिन इसके मायने बहुत गहरे हैं। जैसा आपका खान-पान होता है, चेहरे पर चमक भी वैसी ही होती है। हमारी सेहत एक तरह का निवेश है, जैसा निवेश करेंगे रिटर्न भी वैसा ही मिलेगा। यानी जितना अच्छा खाना खाएंगे, सेहत उतनी ही अच्छी रहेगी।



अच्छे खाने से मतलब संतुलित आहार से है। यानी आपके खाने में वो तमाम जरूरी पोषक तत्व होना लाजमी हैं, जिसकी आपके शरीर को जरूरत है। अफसोस की बात है कि ज्यादातर लोग चटर-पटर, तला-भुना तो खूब खाते हैं, पर संतुलित आहार नहीं लेते। इसकी भी कई वजह हैं। पहली वजह तो यही है कि हम हर समय दौड़ते-भागते रहते हैं।

Best and healthiest food in the World from fruits and vegetables benefits raisins almond home remedies

हमारे पास हरेक काम करने का समय होता है। लेकिन, सुकून से खाना खाने का टाइम बिल्कुल नहीं होता। लिहाजा जो मिलता है, आनन-फानन में वही खा कर सिर्फ पेट भर लेते हैं। कई लोगों को ये पता ही नहीं होता कि उन्हें कौन सी चीज खाने से कौन सा पोषक तत्व मिल सकता है। 

हम सभी खुद को कैसे तंदुरुस्त और सेहतमंद रखें, इसके लिए कई तरह की रिसर्च की जा रही हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसी सौ चीजों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें खान-पान का हिस्सा बनाकर हम अपने शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व दे सकते हैं।

चलिए इनमें से कुछेक से आपको रूबरू कराते हैं। ये आपकी जेब पर बोझ भी नहीं बनेंगे और आसानी से मिल भी जाएंगे।

Best and healthiest food in the World from fruits and vegetables benefits raisins almond home remedies
बादाम

बादाम प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें अच्छी तादाद में मोनो-अनसेचुरेटेड फैट होता है, जो दिल की बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। रोज पांच से सात बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम बादाम में 597 किलो कैलोरी होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका पोषक स्कोर है 97। बादाम के साथ साथ किशमिश भी सेहत के लिए फायदेमंद है। ये तीन रंगों में आती है लाल, हल्के हरे रंग की और काले रंग की। इसका पोषक स्कोर है 51।

अगर आप मांसाहारी हैं तो सी-फूड आपके लिए बेहतरीन है। रेड स्नाइपर नाम की मछली में खास तरह के पोषक तत्व होते है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन इसे खाते वक्त सावधानी की जरूरत है क्योंकि इसमें खतरनाक टॉक्सिन भी होते हैं। अगर इसे अच्छी तरह साफ नहीं किया गया तो, रेड स्नाइपर फायदे की जगह नुकसान भी कर सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका पोषक स्कोर है 69।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best and healthiest food in the World from fruits and vegetables benefits raisins almond home remedies
नारंगी

साइट्रस फल यानी नींबू और इसके खानदान के दूसरे भाई-बंधु, जैसे नारंगी, कीनू, माल्टा और नारंगी। साइट्रस फल हमेशा सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इनमें विटामिन सी खूब होता है। इससे हमारी स्किन चमकदार बनती है। इसे हमारी खाना पचाने की कुव्वत भी बेहत होती है।

जिन्हें एसिडिटी की शिकायत रहती है उनके लिए तो साइट्रस फ्रूट रामबाण हैं। इनमें संतरा सबसे ऊपर है। ये दुनिया में लगभग सभी देशों में पैदा होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका पोषक स्कोर है 51। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा चमकी दमकती रहे तो संतरे रोज खाएं।

अनार में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें आयरन भी खूब होता है। रोजाना एक अनार खाने से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं रहती।

विज्ञापन
Best and healthiest food in the World from fruits and vegetables benefits raisins almond home remedies
watermelon

मौसम बदल रहा है। गर्मी आने वाली है। इस मौसम में शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। लिहाजा ऐसे फल और सब्जियां खानी चाहिए, जिनमें पानी खूब हो। खीरा, तरबूज, और खरबूज ऐसे ही फल हैं।

भारत में तो खरबूजा खूब पैदा होता है। इसमें पानी के साथ फाइबर भी खूब होता है। ये आंतो के लिए फायदेमंद है। इससे कब्ज की शिकायत नहीं रहती। 100 ग्राम खरबूजे में 34 किलो कैलोरी होती है। इसका पोषक स्कोर है 50।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed