फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tea Day2020: ये 4 तरह की खास चाय घटा देगी मोटापा, होंगे और भी कई फायदे

Thu, 21 May 2020 06:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 21 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Tea Day 2020: Benefits of tea for good health and weight loss Green tea home remedies for obesity
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस - फोटो : पेक्सेल्स

सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ हो तो हमारा दिन बन जाता है। हमलोगों में से कई लोगों के लिए तो सुबह की चाय पर ही उनका दिनभर का मूड निर्भर करता है। सुबह की पहली चाय अगर अच्छी नहीं लगे तो दिनभर मूड खराब रहता है और चाय अच्छी मिल जाए तो दिन शानदार हो जाता है। अधिकतर लोग दूध वाली चाय पसंद करते हैं और बहुत सारे लोग नींबू वाली चाय भी पीते हैं। इसके अलावा भी कई तरह की चाय होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी है। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर आइए जानते  हैं कुछ खास चायों के बारे में, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।

Tea Day 2020: Benefits of tea for good health and weight loss Green tea home remedies for obesity
मोटापा

आजकल ज्यादातर लोग अपने मोटापे को लेकर चिंतित हैं। वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। मोटापा कम करने के लिए डॉक्टर भी अपनी डाइट में ज्यादा तरल पदार्थ शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन दूध वाली चाय से दूरी बनाने को कहते हैं। कई लोग बाहर का खाना, जंक फूड वगैरह तो छोड़ देते हैं, लेकिन चाय पीने की आदत नहीं छूटती। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चाय के बारे में जो आपका मोटापा कम करेगी और सेहत दुरुस्त करेगी।

Tea Day 2020: Benefits of tea for good health and weight loss Green tea home remedies for obesity
Tea - फोटो : पेक्सेल्स

दालचीनी की चाय

  • दालचीनी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tea Day 2020: Benefits of tea for good health and weight loss Green tea home remedies for obesity

ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय

  • दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी और एक चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है।
  • इन चीजों को आपस में मिला लें। और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।
विज्ञापन
Tea Day 2020: Benefits of tea for good health and weight loss Green tea home remedies for obesity
Tea

कैमोमाइल चाय

  • अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल ऐसा हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें कैल्शियम और पोटाशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed