फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो इन चार मसालों को करें अपने आहार मे शामिल, मिलेंगे लाजवाब फायदे

Tue, 14 Sep 2021 01:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 Sep 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Health tips These four spices can control increasing weight
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है, जिसकी वजह से उसके जीवन में कई तरह की दिक्कतें हैं। कोई हार्ट की समस्या से जूझ रहा है, तो कोई किडनी की बीमारी से पीड़ित है। इन बीमारियों को जन्म देने के पीछे कहीं न कहीं हमारी खराब जीवनशैली जिम्मेदार है। रात को देर से सोना, सुबह देर से उठना, समय पर खाना न खाना और बाहर के खाने का अत्याधिक सेवन करना आदि। इसकी वजह से ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से और मोटापे से परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर बीमारियों की शुरुआत हमारे मोटापे की वजह से ही होती है, इसलिए जरूरी है कि इसे नियंत्रित किया जाए। तो चलिए आपको कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताते हैं जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Health tips These four spices can control increasing weight
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल - फोटो : iStock

दालचीनी देगी फायदा

-आप दालचीनी को अपने खानपान में इस्तेमाल कर सकते हैं या एक टुकड़ा दाल चीनी का चबा भी सकते हैं।

-इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वजन घटाने में मदद करते हैं।

Health tips These four spices can control increasing weight
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल - फोटो : iStock

काली मिर्च का ऐसे करें सेवन

-रोजाना सुबह 2-4 काली मिर्च के दाने चबा सकते हैं और ऊपर से आपको एक गिलास गर्म पानी पीना है।

-आप ग्रीन टी में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips These four spices can control increasing weight
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल - फोटो : Pixabay

इलायची के हैं अपने फायदे

-आपको नियमित रूप से रात को गर्म पानी के साथ इलायची का सेवन करना चाहिए।

-इसमें मेलाटोनिन जैसे कई जरूरी तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं जिसकी कारण वजन घटने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Health tips These four spices can control increasing weight
ये चार मसाले बढ़ते वजन को कर सकते हैं कंट्रोल - फोटो : pixabay

सौंफ है वजन घटाने मे काफी कारगर

-आप अपनी चाय में थोड़ी सी सौंफ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

-सौंफ की चाय में मौजूद कई एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे वजन घटाने में आपको मदद मिल सकती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed