फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: वजन घटाने में मदद करती है ये चाय, एक महीने में ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल भी होने लगता है कंट्रोल

Fri, 26 Jul 2024 04:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jul 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Green Tea for Cancer prevention and heart disease know green tea ke fayde
चाय पीने के फायदे और नुकसान - फोटो : istock

हम में से ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। चाय पीने से नींद भागती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। कई अध्ययनों में दूध वाली चाय की जगह ब्लैक टी के सेवन को शोधकर्ताओं ने अधिक लाभकारी माना है। हालांकि ज्यादातर शोध कहते हैं, अन्य सभी चाय की तुलना में ग्रीन टी का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 



अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीन-टी पीने से त्वचा की चमक बढ़ती है, वजन घटाने में मदद मिल सकती है और हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। ग्रीन टी प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

शोधकर्ता बताते हैं, एक-दो महीने तक नियमित रूप से दिन में दो-तीन कप ग्रीन टी पीने से आपको शरीर में इसके लाभ दिखने लगते हैं।

Benefits of Green Tea for Cancer prevention and heart disease know green tea ke fayde
ग्रीन टी के फायदे - फोटो : Freepik

ग्रीन-टी और इसके गुण

ग्रीन-टी स्वास्थ्यवर्धक यौगिकों और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ज्यादातर अध्ययनों में पाया गया है कि अधिकतर लोगों के लिए प्रतिदिन दो-तीन कप ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए अच्छा माना जाता है। कुछ रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि जिन देशों में लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं, वहां कैंसर की दर भी कम होती है। इसके अलावा ये हृदय रोगों का कारण बनने वाली तमाम स्थितियों जैसे कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर को कम करने में भी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

Benefits of Green Tea for Cancer prevention and heart disease know green tea ke fayde
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : istock

हृदय रोगों से हो सकता है बचाव

ग्रीन-टी आपके हृदय के लिए बहुत लाभकारी प्रभावों वाली साबित हो सकती है। इसी से संबंधित साल 2022 में किए गए अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि ग्रीन टी में पाए जाने वाले कैटेचिन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को कम करके हृदय स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं।

18 हजार से अधिक जापानी प्रतिभागियों पर किए गए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि ग्रीन टी पीने वाले लोगों का रक्तचाप और ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों कंट्रोल में रहा जिससे हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of Green Tea for Cancer prevention and heart disease know green tea ke fayde
वजन कम करने के तरीके - फोटो : Freepik

वजन कम करना चाहते हैं तो भी करिए सेवन

ग्रीन-टी के नियमित सेवन को वजन कम करने वाले प्रभावों वाला जाना जाता है। साल 2021 में अध्ययनों की समीक्षा में पता चला कि ग्रीन टी और इसमें मौजूद कैटेचिन मोटापा ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। मेटा-विश्लेषण ने सुझाव दिया कि कैटेचिन और कैफीन का संयोजन वजन घटाने वाले प्रभाव पैदा करते हैं, ये दोनों ही ग्रीन टी में पाए जाते हैं। अध्ययनों में ग्रीन टी के कारण मेटाबॉलिज्म पर भी बेहतर प्रभाव देखने को मिला जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
Benefits of Green Tea for Cancer prevention and heart disease know green tea ke fayde
कैंसर से बचाव - फोटो : istock

एंटी-कैंसर गुणों वाली चाय

ग्रीन-टी के एंटी-कैंसर गुण इसे और भी खास बनाते हैं, मसलन नियमित रूप से इसके सेवन से कई प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में भी आपको मदद मिल सकती है। 

इस बारे में समझने के लिए शोधकर्ताओं ने 142 अध्ययनों का मूल्यांकन किया, जिसमें 11 लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल थे। इसमें पता चला कि ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल त्वचा को यूवीबी विकिरण से बचाने में मददगार हो सकती है, जिससे त्वचा कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। स्तन, कोलोरेक्टल, फेफड़े, प्रोस्टेट और लिवर कैंसर के जोखिमों को कम करने में भी इसके लाभ के संकेत मिलते हैं।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed