फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blood Group: इस ब्लड ग्रुप वालों को लंबी आयु का 'वरदान'! हृदय रोग और कैंसर का कम होता है खतरा

Fri, 26 Jul 2024 04:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jul 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Which blood group is best for heart and cancer risk Connection Between Blood Type and Health
सबसे खास ब्लड ग्रुप - फोटो : Amarujala.com

हमारे पूरे शरीर को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है। रक्त कोशिकाओं के ही माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन का संचार होता है। हमारे खून में कई तरह कोशिकाएं होती हैं और इनके कार्य भी काफी महत्वपूर्ण हैं। जैसे लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के विभिन्न ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं, श्वेत रक्त कोशिकाएं संक्रमण की स्थिति में रोगजनकों को नष्ट करती हैं। खून के मामले में इसके समूहों (ब्लड ग्रुप) की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। 



अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हमारा ब्लड ग्रुप इस बात पर निर्भर करता है कि लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर कौन से एंटीजन हैं? कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों में विशेष गुण हो सकते हैं।

एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होता है, वह अन्य ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में अधिक जाते हैं। ऐसे लोगों में कई तरह की क्रोनिक और गंभीर बीमारियों का जोखिम कम पाया गया है जो इन्हें दीर्घायु बनाती है। क्या आपका भी 'ब्लड ग्रुप ओ' है?

Which blood group is best for heart and cancer risk Connection Between Blood Type and Health
ब्लड ग्रुप और उसका असर - फोटो : istock

ब्लड ग्रुप ओ वाले कई बीमारियों से सुरक्षित

ब्लड ग्रुप मुख्यरूप से चार प्रकार का- ए, बी, एबी और ओ होता है। ब्लड ग्रुप ओ को यूनिवर्सल डोनर भी माना जाता है। यानी कि इस ब्लड ग्रुप वाले लोग किसी दूसरे ब्लड ग्रुप वाले लोगों को रक्तदान कर सकते हैं। दुर्घटनाओं के समय जब समान ब्लड ग्रुप नहीं मिल पाता है तो ब्लड ग्रुप ओ वाला रक्त देकर किसी भी रोगी की जान बचाई जा सकती है।

इसके अलावा अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में अन्य की तुलना में हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग, पेट के कैंसर, तनाव सहित कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। 

हालांकि इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को संभवत: मच्छर अधिक काटते हैं

Which blood group is best for heart and cancer risk Connection Between Blood Type and Health
हृदय रोगों की समस्या - फोटो : istock

हृदय रोगों का कम होता है खतरा

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञों ने एक अध्ययन में पाया कि टाइप ए, टाइप बी या टाइप एबी रक्त वाले लोगों में ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने या हार्ट फेलियर की आशंका अधिक होती है।

ओ ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ब्लड ग्रुप ए या बी में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 8%  और हार्ट फेलियर का जोखिम 10% अधिक था। शोधकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन में टाइप ए और बी लोगों में डीप वेन थ्रोम्बोसिस विकसित होने की आशंका 51% अधिक थी जो रक्त के थक्के बनाने का कारण बनते हैं और हार्ट फेलियर के जोखिमों को भी बढ़ा सकते हैं। ब्लड ग्रुप ओ वालों में इसका जोखिम कम देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Which blood group is best for heart and cancer risk Connection Between Blood Type and Health
पेट के कैंसर का खतरा - फोटो : istock

पेट और अग्न्याशय कैंसर से भी मिलती है सुरक्षा

एक अन्य अध्ययन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों को कई प्रकार के कैंसर का भी जोखिम कम हो सकता है। ब्लड ग्रुप ए, एबी और बी वाले लोगों में ओ ब्लड ग्रुप की तुलना में पैट के कैंसर का अधिक जोखिम देखा गया हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि एच. पाइलोरी संक्रमण, ए रक्त समूह वाले लोगों में अधिक आम है। यह एक बैक्टीरिया है जो आमतौर पर पेट में पाया जाता है और यह सूजन और अल्सर का कारण बन सकता है।

इसी तरह से टाइप ए और बी वालों में एच. पाइलोरी बैक्टीरिया आंतों में भी देखे गए हैं, इससे अग्नाशय कैंसर होने की आशंका भी अधिक हो सकती है।

पेन मेडिसिन के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. डगलस गुगेनहेम कहते हैं, ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों के पास 'वरदान' जैसा कुछ होता है जो उन्हें कई बीमारियों से बचाकर लंबी आयु प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
Which blood group is best for heart and cancer risk Connection Between Blood Type and Health
मानसिक स्वास्थ्य विकार - फोटो : istock

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी जोखिम कम

ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का जोखिम भी कम देखा जाता रहा है। अध्ययन में पाया गया कि टाइप ए ब्लड वाले लोगों के शरीर में कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर अधिक होता है, जबकि टाइप ओ वाले लोगों में कॉर्टिसोल की मात्रा सबसे कम पाई गई है। जब एड्रेनल ग्रंथि रक्त में अधिक मात्रा में कॉर्टिसोल रिलीज करती है तो लोगों की तनाव की समस्या अधिक होती है। ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों को इससे भी सुरक्षित पाया गया है। कम तनाव और लंबी आयु के बीच संबंध पाया गया है।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Connection Between Blood Type and Heart Health


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed