फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Vacccine Update: साल के इस महीने तक आ सकती है कोरोना की यह वैक्सीन

Sun, 21 Jun 2020 08:12 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Be ready for Coronavirus vaccine, it may be available this month in market for Covid 19 Treatment
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। इस बीच भारत में कोरोना के शुरुआती मरीजों के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फैबिफ्लू के नाम से बनाने और मार्केटिंग करने की अनुमति मिल चुकी है। वैक्सीन की प्रगति को लेकर भी अच्छी रिपोर्ट आ रही हैं। हालांकि क्लिनकल ट्रायल की प्रक्रिया लंबी होने के कारण इसमें देर हो रही है। खबरों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना के लिए 100 से ज्यादा तरह के वैक्सीन पर शोध हो रहे हैं। कई वैक्सीन इस रेस में आगे चल रही है, जिनमें से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से बनाई जा रही AZD1222 वैक्सीन भी है। 

Be ready for Coronavirus vaccine, it may be available this month in market for Covid 19 Treatment
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pexels
  • कई तरह की वैक्सीनों पर चल रहे अलग-अलग फेज के क्लिनिकल ट्रायल के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कोरोना वैक्सीन AZD1222 से उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। इस वैक्सीन को ChAdOx1 nCoV-19 वैक्सीन भी कहा जाता है। यह वैक्सीन शरीर में वायरस के स्पाइक प्रोटीन को पहचानने में मदद करती है। संक्रमण फैलाने के लिए कोरोना वायरस इसी स्पाइक प्रोटीन से सेल्स को जकड़ता है।
Be ready for Coronavirus vaccine, it may be available this month in market for Covid 19 Treatment
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Amar Ujala
  • ब्रिटेन की इस वैक्सीन को सफल बनाने के लिए यूरोप के कई देश साथ मिलकर काम कर रहे हैं और एक-दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह इकलौती वैक्सीन है, जिसके अक्तूबर महीने तक सफल होने की उम्मीद की जा रही है। सफल होने पर इस साल के अंत तक इसके बड़े पैमाने पर बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Be ready for Coronavirus vaccine, it may be available this month in market for Covid 19 Treatment
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • अमेरिकी वेबसाइट साइंस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इस पर रिसर्च कर रहा है कि 'मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम- MERS' के लिए डेवलप की गई वैक्सीन कोरोना वायरस पर कितनी असरदार होगी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की यह वैक्सीन अन्य वैक्सीनों के मुकाबले काफी आगे चल रही है। पश्चिम के कई देश इस वैक्सीन से उम्मीद लगाए बैठे हैं। 
विज्ञापन
Be ready for Coronavirus vaccine, it may be available this month in market for Covid 19 Treatment
कोरोना वायरस वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्सा
  • इस वैक्सीन का 800 लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी ट्रायल शुरू होने के साथ ही वैक्सीन बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है, ताकि इसके सफल होते ही इसका उत्पादन शुरू कर दिया जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed