{"_id":"5d3c4c688ebc3e6c9b480f71","slug":"back-ache-problem-hikes-in-women-know-symptoms-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में कमर दर्द की रहती है अधिक शिकायत, ये सुझाव अपनाकर दूर करें समस्या","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महिलाओं में कमर दर्द की रहती है अधिक शिकायत, ये सुझाव अपनाकर दूर करें समस्या
Sun, 28 Jul 2019 08:38 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं में कमर दर्द की शिकायत आम बात है। वहीं, कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज करने से समस्या गंभीर हो सकती है। लेकिन, पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम को अपना लें तो कमर दर्द की शिकायत दूर की जा सकती है।
Trending Videos
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट की सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. साधना सिंघल ने बताया कि गर्भावस्था या उसके बाद महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण गलत तरीके से बैठना और सोना है। वहीं, लंबे समय तक सही तरीके से न बैठकर बच्चे को दूध पिलाने से भी समस्या हो सकती है। साथ ही शारीरिक कमजोरी भी एक कारण हो सकता है। इसलिए महिलाओं को इस दौरान सही ढंग से बैठने का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, आजकल बाहरी खानपान का चलन बढ़ गया है। इससे वजन बढ़ सकता है।
वजन बढ़ने से शरीर का सारा भार रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है, जो मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव डालकर जोड़ों में खिंचाव पैदा करता है। परिणाम स्वरूप कमर दर्द की शिकायत होने लगती है। महिलाओं में पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी) यानि प्रजनन अंगों का संक्रमण होने से भी कमर में दर्द हो सकता है। महिलाओं की आहार शैली अनियमित होने से उन्हें कमर दर्द होना आम बात है। उनके खाने में जरूरी पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम, विटामिन डी, आयरन आदि की कमी से शरीर में कमजोरी आ जाती है। वहीं, अनियमित मासिक धर्म की वजह से भी कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। कई बार अधिक खून बहने से कमर दर्द होती है। अगर लंबे समय तक ऐसा हो रहा है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लें। विटामिन डी कमी से भी कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई हील्स या स्टिलेटोज की महिलाएं दीवानी हैं। स्टाइलिश लुक देने वाली हील्स को पहनकर क्या एहसास होता है, ये आप अच्छे से जानती होंगी। हाई हील्स पहनने से कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। साथ ही पैर में दर्द और सूजन भी रहती है। इसमें अर्थराइटिस होने का खतरा रहता है। हील्स पहनने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। तो कुल मिलाकर आपकी हड्डियों को हील्स से बहुत नुकसान है।
विज्ञापन
कब पड़ता है रीढ़ पर दबाव
जब रीढ़ या स्पाइन सही अवस्था में नहीं रहती तो पीठ की मांसपेशियां, लिगमेंट्स और डिस्क पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। मजबूत मांसपेशियां रीढ़ को उचित सीध में रखती हैं और पीठ दर्द से बचाती हैं। रीढ़ के किसी भी हिस्से पर दबाव पडऩे से पीठ में दर्द हो सकता है। यह दर्द गर्दन से लेकर कमर के निचले हिस्से तक हो सकता है।
जब रीढ़ या स्पाइन सही अवस्था में नहीं रहती तो पीठ की मांसपेशियां, लिगमेंट्स और डिस्क पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। मजबूत मांसपेशियां रीढ़ को उचित सीध में रखती हैं और पीठ दर्द से बचाती हैं। रीढ़ के किसी भी हिस्से पर दबाव पडऩे से पीठ में दर्द हो सकता है। यह दर्द गर्दन से लेकर कमर के निचले हिस्से तक हो सकता है।