फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से फैली महामारी में एवोकाडो के दाम क्यों बढ़ गए, जानें इसे खाने के फायदे

Mon, 27 Apr 2020 01:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
avocado rate high in market due to coronavirus here is the benefits of eating this fruit

कोरोना वायरस की महामारी ने लोगों के खाने-पीने के तरीकों में बहुत बदलाव ला दिया है। पूरी दुनिया में लोग अपने खाने-पीने की आदतों में सुधार ला रहें और सेहतमंद चीजों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि वो जो कुछ भी खाएं उससे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो। लॉकडाउन ने जहां रेस्त्रां पर ताले लगवा दिए हैं वहीं लोगों को मांसाहार से भी दूर कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण मैक्सिको में फल एवोकाडो की कीमत में इजाफा है। मैक्सिको एवोकाडो का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और यहां पर इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी किसानों के लिए भी हैरान कर देने वाली है क्योंकि मार्च के महीने में इसकी कीमत करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। केवल यहीं नहीं सेहतमंद खाने और इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए लोग विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे  हैं जिसके कारण ऑरेंज जूस की मांग भी बढ़ गई है। एवोकाडो की खेती में किसानों की कमी के बावजूद इसकी मांग बनी हुई है। जिसका कारण है एवोकाडो का सेहत से भरपूर होना। तो चलिए जानें इस फल को खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं।


 
avocado rate high in market due to coronavirus here is the benefits of eating this fruit
दिल को रखे सेहतमंद

एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो शाकाहारी चीजों में बहुत कम मात्रा में मिलता है। जिसकी वजह से मांसाहार से दूर रहने वाले लोग इस फल का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। जिससे दिल को सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।


 
avocado rate high in market due to coronavirus here is the benefits of eating this fruit
- फोटो : pixa
पाचन शक्ति को बढ़ाता है

एवोकाडो पूरी दुनिया में बहुत पसंद किया जाने वाला फल है। इसका कारण है इसका स्वाद जो थोड़ा मक्खन जैसा होता है, जिसके कारण इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। इस फल को सुपरफूड भी कहा जाता है। मिठास कम होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। इसके साथ ही इसे खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। फाइबर और पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पेट की समस्याओं और डायरिया जैसी बीमारी से बचाने में मदद करती है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
avocado rate high in market due to coronavirus here is the benefits of eating this fruit
मोटापे की करे छुट्टी

एवोकाडो खाने से वजन पर नियंत्रण रहता है। ये शरीर के बीएमआई इंडेक्स को कंट्रोल करता है। इसका कारण है इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर जो मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही रखता है। जिसके कारण इसका नियमित सेवन वजन को कम करने में मदद करता है।


 
विज्ञापन
avocado rate high in market due to coronavirus here is the benefits of eating this fruit
कैंसर से लड़ने में करता है मदद

एवोकाडो खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद एवोकैटिन बी नामक पदार्थ कैंसर कारक कोशिकाओं से लड़ने में मदद करता है। वहीं इस फल का सेवन मुंह के की बीमारियों को भी दूर भगाता है। मसूड़ों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद होता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed