फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में प्याज खाने के हैं कई फायदे, अपने खाने की थाली में जरूर करें शामिल

Mon, 27 Apr 2020 11:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
health benefits of eat raw onion in summer

खाने में प्याज का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में होता है। सब्जी. दाल, परांठे यहां तक कि लोग सलाद के रूप में प्याज को कच्चा खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे जुड़े फायदे के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। प्याज के फायदेमंद तत्व को लेना चाहते हैं तो इसे सलाद के रूप में कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में कच्चा प्याज बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व गर्मियों से शरीर को लड़ने की ताकत देता है। कच्चा प्याज लू लगने से शरीर को बचाता है। इसके साथ ही प्याज खाने के बहुत सारे फायदे हैं। 



 
health benefits of eat raw onion in summer
ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित

प्याज खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। प्याज में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व इनफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है। वहीं कॉलेस्ट्राल के लेवल को कम करने के साथ ही प्याज ट्राईग्लेसराइड को घटाता है। जिसकी वजह से दिल की बीमारियों से राहत मिलती है। एंटी फ्लेमेटरी गुण ब्लड प्रेशर से बचाता है और शरीर में खून का थक्का नहीं जमने देता है। 


 
health benefits of eat raw onion in summer
इम्यूनिटी सिस्टम को सही करना

प्याज में विटामिन सी की मात्रा भी पर्याप्त होती है जो पकाने से खत्म हो जाती है। इसलिए कच्चे प्याज को खाने से विटामिन सी सीधे शरीर को मिलता है। जिससे इम्यूनिटी का स्तर बढ़ता है। प्याज के आश्चर्यजनक गुणों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। प्याज में मौजूद क्वारेक्टीन नाम का पदार्थ कैंसर रोकने में मदद करता है। खासतौर पर पेट और कोलोरेक्टल के कैंसर से।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of eat raw onion in summer
ब्लड शुगर पर नियंत्रण
कच्चा प्याज खाने से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहती है। वहीं प्याज के रस को शहद के साथ मिलाकर खाने से बुखार, सर्दी-जुकाम और एलर्जी से छुटकारा मिल जाता है। 


 
विज्ञापन
health benefits of eat raw onion in summer
- फोटो : pixa
हड्डियों को करता है मजबूत

नियमित रूप से प्याज के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। प्याज के रस को गठिया के दर्द के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed