फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: प्रोटीन पाउडर की जगह इस औषधि का करें सेवन, एक महीने में ही शारीरिक शक्ति में दिखेगा गजब का लाभ

Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ashwagandha benefits for muscle growth, it relives stress and boost reproduction system
प्रोटीन पाउडर के सेवन से होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

जिम जाने वाले लोगों को अक्सर आपने प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हुए देखा होगा। माना जाता है कि यह मांसपेशियों के निर्माण और शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद है। पर प्रोटीन पाउडर को लेकर हुए कई अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने इसके कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स को लेकर लोगों को बार-बार अलर्ट किया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि आसानी से बाजार में उपलब्ध प्रोटीन पाउडर में स्टेरॉयड मिला होता है जिसके सेवन के कारण कई प्रकार की दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। इससे आपका शरीर तो तेजी से भरने लगता है पर यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप भी फिटनेस को बेहतर रखना चाह रहे हैं तो प्रोटीन पाउडर की जगह अन्य वैकल्पिक उपायों को प्रयोग में लाएं। अश्वगंधा का सेवन करना इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

आयुर्वेद में अश्वगंधा के कई प्रकार के लाभ का जिक्र मिलता है। आइए जानते हैं कि अश्वगंधा का सेवन करना किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है?

ashwagandha benefits for muscle growth, it relives stress and boost reproduction system
अश्वगंधा से होने वाले लाभ - फोटो : istock

अश्वगंधा कई प्रकार से लाभकारी

अश्वगंधा आयुर्वेद की सबसे महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों में से एक है, जो प्राकृतिक चिकित्सा के लिए वर्षों से प्रयोग में लाई जाती रही है। मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ, तनाव दूर करने, ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में अश्वगंधा का सेवन करना विशेष फायदेमंद हो सकता है। अश्वगंधा, एथलीटिक गतिविधि को सुधारने और शारीरिक प्रदर्शन को बेहतर रखने में काफी लाभकारी है। इसे प्रोटीन पाउडर के विकल्प के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकता है। 

ashwagandha benefits for muscle growth, it relives stress and boost reproduction system
अश्वगंधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शारीरिक प्रदर्शन में फायदेमंद

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करना मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ाने और ऊर्जा के स्तर को बेहतर करने में विशेष लाभप्रद हो सकता है। पुरुषों और महिलाओं, दोनों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि रोजाना अश्वगंधा का सेवन करने वाले लोगों का शारीरिक प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।

व्यायाम के दौरान शक्ति और ऑक्सीजन के उपयोग को बढ़ाने में भी इसके लाभ हैं। पांच अध्ययनों के विश्लेषण में पाया गया कि अश्वगंधा लेने से वयस्कों और एथलीटों के प्रदर्शन में काफी सुधार देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ashwagandha benefits for muscle growth, it relives stress and boost reproduction system
अश्वगंधा से मानसिक स्वास्थ्य में लाभ - फोटो : Pixabay

अवसाद-चिंता का जोखिम कम

अश्वगंधा न सिर्फ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में सहायक है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने सिज़ोफ्रेनिया वाले 66 लोगों में अश्वगंधा के प्रभावों को देखा, जो अवसाद और चिंता का अनुभव कर रहे थे। जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक रोजाना 1,000 मिलीग्राम अश्वगंधा के अर्क का सेवन किया उनमें इस तरह की समस्याओं का जोखिम कम पाया गया। अश्वगंधा मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
ashwagandha benefits for muscle growth, it relives stress and boost reproduction system
प्रजनन के लिए अश्वगंधा के लाभ - फोटो : Pixabay

प्रजनन क्षमता संबंधी लाभ

अश्वगंधा, प्रजनन क्षमता को भी सुधारने वाली कारगर औषधि मानी जाती है। पुरुषों की प्रजनन क्षमता को लाभ पहुंचाने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में इसके प्रभावी लाभ देखे गए हैं। अध्ययन में 40-70 आयु वर्ग के 43 पुरुषों को 8 सप्ताह तक रोजाना अश्वगंधा के अर्क दिया गया। निष्कर्ष में पाया गया कि यह टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ाने में बेहतर लाभ प्रदान करती है। पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए भी डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन किया जा सकता है।



 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed