फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हाथों में महसूस होती है ऐसी दिक्कत? हो सकता है आर्थराइटिस का संकेत, इसे नजरअंदाज करने की न करें भूल

Fri, 20 May 2022 06:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 May 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
arthritis signs and symptoms in hands, how to detect early arthritis
आर्थराइटिस की समस्या की पहचान - फोटो : istock

जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण कम उम्र के लोगों में भी आर्थराइटिस की समस्या काफी बढ़ गई है। आर्थराइटिस की स्थिति में हाथ, पैर के जोड़ों में दर्द और सूजन की  हो सकती है। कुछ स्थितियों में तो लोगों के लिए इसमें दैनिक जीवन के सामान्य कामकाज तक करना कठिन हो जाता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि आर्थराइटिस या गठिया की समस्या आनुवांशिक भी हो सकती है, यानी कि अगर आपके परिवार में किसी को यह समस्या रही है तो आपमें भी इसका खतरा हो सकता है। ऐसी स्थितियों में अपने जोखिम को समझते हुए सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि समय रहते आर्थराइटिस के लक्षणों और संकेतों की पहचान कर इसका इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसकी जटिलताओं और गंभीरता को कम किया जा सकता है। आमधारणा के अनुसार आर्थराइटिस बुजुर्गों को होने वाली समस्या है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इससे वयस्क, यहां तक कि छोटे बच्चे तक भी प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ-पैर की किन समस्याओं को आर्थराइटिस का संकेत माना जा सकता है?

arthritis signs and symptoms in hands, how to detect early arthritis
गठिया के लक्षण और कारण क्या हैं? - फोटो : iStock

क्यों होती है आर्थराइटिस की समस्या?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है आर्थराइटिस के लिए किसी एक कारण को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है, लोगों में इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। गंभीर चोट, मेटाबॉलिज्म ठीक न रहना और प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याओं के साथ आनुवांशिक कारक आपमें इसके खतरे को बढ़ा सकते हैं। कुछ शोध में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि लोगों में बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता ने भी आर्थराइटिस के खतरे को बढ़ा दिया है।

arthritis signs and symptoms in hands, how to detect early arthritis
कम उम्र में भी हो सकती है आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : iStock

आर्थराइटिस के शुरुआती संकेत

डॉक्टर्स बताते हैं कि अगर आर्थराइटिस के शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो इसको बढ़ने से रोका जा सकता है। अगर आपके जोड़ों में अक्सर दर्द, कठोरता या सूजन बनी रहती है तो इसे गठिया का शुरुआती संकेत माना जा सकता है। इस बारे में किसी विशेषज्ञ से समय रहते सलाह और उपचार ले लें, जिससे समस्या को बढ़ने से रोका जा सके।

आर्थराइटिस की स्थिति में सुबह-सुबह हाथों में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जिसपर ध्यान देकर समस्या की पहचान की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
arthritis signs and symptoms in hands, how to detect early arthritis
हाथों में गठिया की समस्या - फोटो : Pixabay

हाथों के लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आर्थराइटिस की शुरुआत में कुछ लोगों को सुबह-सुबह हाथों में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जिनपर ध्यान देकर आप समस्या की पहचान कर सकते हैं। हाथों में तेज दर्द होना, जिसके कारण आपके लिए सामान्य कामकाज करने तक में कठिनाई महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को उंगलियों को पूरी तरह से खोलने या बंद करने में भी दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा गठिया की शुरुआत में कुछ लोगों को उंगलियों के बीच के जोड़ पर गांठ जैसा अनुभव हो सकता है। इन संकेतों को अनदेखा न करें।

विज्ञापन
arthritis signs and symptoms in hands, how to detect early arthritis
आर्थराइटिस से बचाव के उपाय - फोटो : istock

आर्थराइटिस से बचाव कैसे करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आर्थराइटिस चूंकि जीवनशैली की गड़बड़ी से संबंधित समस्या बनती जा रही है ऐसे में सभी लोगों को इससे बचाव को लेकर निरंतर उपाय करते रहना चाहिए।

  • वजन को कंट्रोल रखें, मोटापा के कारण घुटनों पर दबाव बढ़ जाता है।
  •  रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखें।
  • नियमित व्यायाम, विशेषकर स्ट्रेचिंग की आदत बनाएं।
  • चोट से बचें।
  • धूम्रपान करने वालों में गठिया का खतरा अधिक होता है, ऐसे में इससे पूरी तरह से परहेज करें। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed