फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन फलों-सब्जियों में होते हैं एंटी-कैंसर गुण, सबसे जानलेवा बीमारी से पा सकते हैं सुरक्षा

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Anti Cancer Fruits and Vegetables to Prevent from Cancer Disease, best fruits to eat
कैंसर से बचाव के लिए क्या खाना चाहिए? - फोटो : pixabay

फलों और सब्जियों को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इनमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो आपको कई प्रकार की गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। अध्ययनों में कुछ फलों-सब्जियों में प्रभावकारी एंटी-कैंसर गुणों के बारे में लोगों को बताया गया है, जिसका सेवन करने से दुनिया की सबसे जानलेवा मानी जाने वाली कैंसर की बीमारी से भी सुरक्षा मिल सकती है। कई तरह के कैंसर के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार की गड़बड़ी भी कैंसर का संभावित कारण हो सकती है, ऐसे में सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहना चाहिए।

शोधकर्ताओं ने कुछ खाद्य पदार्थों में ऐसे लाभकारी यौगिकों का पता लगाया है जो कैंसर के विकास को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में अगर इन चीजों को आहार में शामिल कर लिया जाए तो कैंसर के खतरे से बचाव किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ फलों और सब्जियों के बारे में जानते हैं जो अपने एंटी-कैंसर गुण के कारण काफी पसंदीदा रहे हैं।

Anti Cancer Fruits and Vegetables to Prevent from Cancer Disease, best fruits to eat
गाजर से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

गाजर में होते हैं कैंसर रोधी गुण

गाजर कई प्रकार की पौष्टिकता से भरपूर होता है, इसमें मौजूद विटामिन-ए के कारण इसे आंखों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि गाजर में एंटीकैंसर गुण भी पाए जाते हैं? अध्ययनों में पाया गया है कि गाजर खाने से कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा भी कम होता है।

अध्ययनों के विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि गाजर खाने से पेट के कैंसर का खतरा 26% तक कम हो सकता है। इसी प्रकार इसे प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम से भी बचाने वाला माना जाता है।

Anti Cancer Fruits and Vegetables to Prevent from Cancer Disease, best fruits to eat
ब्रोकली खाने से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

ब्रोकली का करिए सेवन

ब्रोकली में मौजूद गुण इसे काफी स्वास्थ्यवर्धक बनाती है, अध्ययनों में इसके एंटी-कैंसर प्रभावों के बारे में भी पता चलता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है, जो क्रुसिफेरस सब्जियों में पाया जाने वाला एक प्लांट कंपाउंड है, यह शरीर को शक्तिशाली एंटीकैंसर गुण प्रदान करता है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला है कि सल्फोराफेन वाली चीजें स्तन कैंसर कोशिकाओं के आकार और संख्या को 75 फीसदी तक कम करने में मददगार हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anti Cancer Fruits and Vegetables to Prevent from Cancer Disease, best fruits to eat
खट्टे फलों के सेवन से लाभ - फोटो : iStock

खट्टे फलों का सेवन लाभकारी

खट्टे फल जैसे नींबू, अंगूर और संतरे न सिर्फ विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में सहायक है साथ ही इसमें कैंसर के जोखिम को कम करने वाले प्रभाव भी देखे गए हैं। अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने अधिक मात्रा में खट्टे फल खाए, उनमें पाचन और ऊपरी श्वसन पथ के कैंसर का जोखिम कम था। खट्टे फलों के सेवन को अग्नाशय के कैंसर से भी बचाने वाला पाया गया है।

विज्ञापन
Anti Cancer Fruits and Vegetables to Prevent from Cancer Disease, best fruits to eat
टमाटर में मौजूद गुण - फोटो : iStock

टमाटर है बहुत लाभकारी

टमाटर को शोधकर्ताओं ने शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी पाया है, इसमें लाइकोपीन नामक यौगिक पाया जाता है जो इसके जीवंत लाल रंग के साथ-साथ इसे एंटीकैंसर गुण प्रदान करता है। अध्ययनों में पाया गया है कि लाइकोपीन वाली चीजों के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो सकता है। 17 अध्ययनों की समीक्षा में यह भी पाया गया कि टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन प्रोस्टेट कैंसर से भी बचाने में आपकी मदद कर सकता है।  


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed