फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Risk: क्या डाइट में सुधार करके कैंसर से कर सकते हैं बचाव? बढ़ते जोखिमों के बीच ये जानना बहुत जरूरी

Tue, 07 Nov 2023 10:42 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Nov 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Anti-cancer Diet know which Foods Reduces Cancer Risk what to eat
कैंसर से बचाव के लिए क्या खाएं-क्या नहीं? - फोटो : istock

कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारकों में से एक है, हर साल तमाम प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। पुरुषों में प्रोस्टेट और लंग्स के साथ महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं।



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक कई कारक हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ा रहे हैं।
तम्बाकू और शराब का सेवन, अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता और वायु प्रदूषण इसमें प्रमुख हैं। कुछ दीर्घकालिक संक्रमण भी कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है कि हम सभी लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने पर विशेष ध्यान देते रहें। कुछ खाद्य पदार्थों में एंटी-कैंसर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, तो क्या डाइट में सुधार करके कैंसर से बचाव किया जा सकता है?

Anti-cancer Diet know which Foods Reduces Cancer Risk what to eat
कैंसर से कैसे बचें? - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं अध्ययनकर्ता?

हार्वर्ड टीएच चेन स्कूल के विशेषज्ञों ने अध्ययन में पाया कि स्वस्थ और पौष्टिक आहार पैटर्न का पालन करने से कैंसर के खतरे को 10-20% तक कम किया जा सकता है। इसके लिए शराब और धूम्रपान से दूरी बनाने के साथ एडेड शुगर, फास्ट-जंक फूड्स का सेवन कम किया जाना चाहिए। ये चीजें शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, जिससे कैंसर सहित कई अन्य प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम देखा जाता रहा है। 

आहार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकैंसर गुण वाली फलों-सब्जियों को शामिल करने से भी स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है।

Anti-cancer Diet know which Foods Reduces Cancer Risk what to eat
एंटीकैंसर फूड्स - फोटो : iStock

कैंसर से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

हार्वर्ड स्कूल के विशेषज्ञों ने बताया, आहार में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, मौसमी फल और फलियों को शामिल करना आपकी सेहत को ठीक रखने के साथ कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने वाली हो सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि साबुत अनाज खाने से कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव होता है और डाइट्री फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम हो सकता है। ये वजन बढ़ने से भी रोकती है, जिससे कैंसर से बचाव में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anti-cancer Diet know which Foods Reduces Cancer Risk what to eat
ग्रीन टी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

ग्रीन-टी में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव

ग्रीन-टी को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माना जाता है। इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर रोधी गुणों को लिवर, स्तन, अग्नाशय, फेफड़े, ग्रासनली और त्वचा के कैंसर के जोखिमों को कम करने में लाभकारी पाया गया है। शोधकर्ताओं ने बताया, ग्रीन टी में पाया जाने वाला एपिगैलोकैटेचिन-3 गैलेट  कैंसर के विकास के लिए महत्वपूर्ण एंजाइम यूरोकाइनेज को काम कर देता है। संयमित मात्रा में अगर ग्रीन-टी का सेवन किया जाए तो इससे कैंसर के विकास के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
Anti-cancer Diet know which Foods Reduces Cancer Risk what to eat
क्रूसिफेरस सब्जियों के लाभ - फोटो : istock

क्रूसिफेरस सब्जियों के लाभ

ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों में कैंसर के खतरे को कम करने वाले गुण होते हैं। इन सब्जियों में मौजूद घटक आपकी कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से आपकी रक्षा कर सकते हैं। ये आपको कैंसर पैदा करने वाले रसायनों से भी बचा सकते हैं और ट्यूमर के विकास को धीमा करने में मदद करते हैं।


--------------
स्रोत और संदर्भ

Eat a healthful diet for cancer prevention

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed