फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

American Heart Association: कीटो नहीं, इस डाइट प्लान को शोधकर्ताओं ने हृदय के लिए पाया सबसे बेहतर

Sun, 28 May 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
American Heart Association Diet and Lifestyle Recommendations for Healthy Heart, why dash diet is good
हृदय के लिए फायदेमंद डाइट - फोटो : iStock

वैश्विक स्तर पर जिस तरह से हृदय रोगों के मामले बढ़ते जा रहें, इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। हृदय रोग, अब बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्याओं तक ही सीमित नहीं हैं, कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। यहां तक कि कुछ अध्ययनों में विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि 5 साल से कम आयु के बच्चों में भी कार्डियक अरेस्ट जैसी जानलेवा समस्याएं बढ़ती हुई देखी जा रही हैं।



अध्ययनकर्ता कहते हैं, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हम लाइफस्टाइल और आहार को ठीक कर लें। हालांकि जिस तरह से लोगों ने देखा-देखी कई प्रकार की डाइट प्लान को अपनाना शुरू कर दिया है, यह भी ठीक नहीं है।  पैलियो और कीटो डाइट का पालन करने वाले भले ही बड़ी संख्या में लोग हैं, लेकिन ये हृदय को स्वास्थ्य रखने में कारगर हैं, इसकी पुष्टि नहीं है।

आइए जानते हैं कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन किस डाइट प्लान को हृदय के लिए फायदेमंद मानते हैं?

American Heart Association Diet and Lifestyle Recommendations for Healthy Heart, why dash diet is good
हृदय को स्वस्थ रखने वाले आहार - फोटो : istock

हृदय की सेहत के हिसाब से डाइट प्लान की सूची

जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने हृदय स्वास्थ्य के लिए शीर्ष-10 डाइट प्लान की सूची जारी की गई, यह पहली बार है जब एसोसिएशन ने इस तरह की डाइट प्लान रैंकिंग तैयार की है। एक समाचार विज्ञप्ति में कहा गया है कि उम्मीद है कि इस सूची से जनता और चिकित्सा पेशेवरों को सोशल मीडिया पर बढ़ती डाइटिंग की गलत सूचनाओं से बचने में मदद मिलेगी।

कीटो और पैलियो डाइट, लोगों को अल्पावधि में वजन कम करने में जरूर मदद कर सकते हैं, लेकिन दोनों में फैट की मात्रा अधिक होती है। वहीं इनमें संतृप्त वसा की भी मात्रा होती है जिसे कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का कारण माना जाता रहा है।

American Heart Association Diet and Lifestyle Recommendations for Healthy Heart, why dash diet is good
डैश डाइट को बनाएं आहार का हिस्सा - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और अध्ययन के लेखकों में से एक डॉ क्रिस्टोफर डी. गार्डनर कहते हैं, ज्यादातर लोकप्रिय डाइट प्लान वजन कम करने में मदद करते हैं। ये डाइट अल्पकालिक में वजन घटाने में तो सहायक हैं पर टिकाऊ नहीं है। हृदय के लिए वही डाइट प्लान बेहतर हैं जो वजन घटाने के साथ वजन को लंबे समय तक कंट्रोल रखने में भी सहायक हों।

जहां तक हृदय को स्वस्थ रखने वाले डाइट की बात है तो इसमें अन्य किसी डाइट प्लान से कही अधिक प्रभावी, डैश डाइट प्लान को पाया गया है। डैश डाइट वजन और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल करने में मददगार है, इससे हृदय की सेहत में विशेष लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
American Heart Association Diet and Lifestyle Recommendations for Healthy Heart, why dash diet is good
डैश डाइट प्लान हृदय के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

डैश डाइट प्लान हृदय रोगों के लिए लाभकारी

डैश (डाइटरी अप्रोचेज टू स्टॉप हाइपरटेंशन) को हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने वाले डाइट प्लान में 100 अंक हासिल किए। तमाम दिशा-निर्देशों के आधार पर इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार का दर्जा दिया गया। साथ ही एसोसिएशन के शीर्ष स्तर की रैंकिंग में पेसेटेरियन डाइट (92 अंक) और शाकाहारी आहार (86 अंक) को भी फायदेमंद बताया है। 

शोधकर्ताओं का कहना है कि डैश डाइट प्लान ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी कारगर हो सकती है। साथ ही वजन को नियंत्रित करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं, ऐसे में इस डाइट प्लान से लंबे समय तक हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलने की संभावना है।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Popular Dietary Patterns: Alignment With American Heart Association 2021 Dietary Guidance: A Scientific Statement From the American Heart Association

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed