अंडे, हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माने जाते हैं, इनमें प्रोटीन की अधिकता होती है जो शरीर के विकास और मांसपेशियों के लिए बहुत लाभकारी है। इसके अलावा यह विटामिन्स, मिनरल्स के साथ कई अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का भी बेहतर स्रोत माने जाते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि अंडे खाने से न सिर्फ मांसपेशियों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है साथ ही यह आपको हृदय रोगों के जोखिमों से बचाने में भी सहायक है।
जानना जरूरी: अंडों में होता है कोलेस्ट्रॉल, फिर यह हृदय के लिए फायदेमंद कैसे? क्या अंडे स्वस्थ आहार हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदय सेहत के लिए अंडों के पाया गया है फायदेमंद
पहले अंडों के सेवन से हार्ट को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। बीएमजे जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि अंडों का सेवन रक्त में हृदय स्वस्थ के लिए उपयुक्त मेटाबोलाइट्स की मात्रा को बढ़ा सकते हैं, जिससे हृदय की बीमारियों का जोखिम कम होता है। निष्कर्ष बताते हैं कि प्रतिदिन एक अंडा खाने से हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
जर्नल हार्ट में प्रकाशित साल 2018 के एक अन्य अध्ययन में, चीन के लगभग आधा मिलियन वयस्कों को शामिल किया गया। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जो लोग रोजाना अंडे खाते हैं (प्रति दिन लगभग एक अंडा) उनमें हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम उन लोगों की तुलना में काफी कम था, जो अंडे नहीं खाते हैं।
अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा
एक तरफ जहां अध्ययनों में बताया जाता रहा है कि अंडे हृदय के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, वहीं कुछ विरोधाभासी शोध इस ओर भी इशारा करते हैं कि अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने वाला हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर अंडे हृदय के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं?
इस बारे में शोधकर्ताओं ने बताया कि अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल जरूर होता है पर इसकी मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होती है। एक औसत अंडे में 170-180 मिलीग्राम की मात्रा में कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। पर साथ ही अंडे में ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं जिसे हृदय के लिए फायदेमंद पाया गया है।
अंडे खाने चाहिए या नहीं?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, एक या दो अंडे खाने से स्वस्थ लोगों में हृदय रोग का खतरा नहीं बढ़ता है। मोयोक्लिनिक के विशेषज्ञों ने बताया कि यदि आप अंडे पसंद करते हैं लेकिन कोलेस्ट्रॉल से बचाव करते हुए इसका सेवन करना चाहते हैं तो केवल अंडे की सफेद भाग का सेवन करें। अंडे की सफेदी में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और यह प्रोटीन से भरपूर भी होता है।
ज्यादातर शोध इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि यदि आप संयमित मात्रा में अंडे खाते हैं तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।