फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत: पाचन ठीक करने से लेकर वजन घटाने तक, इस सुपरफूड से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Tue, 13 Apr 2021 11:28 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 13 Apr 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Amazing Health benefits of eating pistachios or pista in hindi
पिस्ता के फायदे - फोटो : Pixabay

डॉ. प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

ड्राई फ्रूट्स खाने में जितने अच्छे लगते हैं, उतने ही इनके फायदे भी होते हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है पिस्ता, जिसे सूखे मेवों की सबसे पुरानी किस्मों में से एक माना जाता है और इसे सूपरफूड भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में हजारों सालों से पिस्ता उगाया जा रहा है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में व्यावसायिक रूप से इसकी खेती की जाती है और लोग बड़े ही चाव से इसे खाते भी हैं। दरअसल, पिस्ता पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए लोग इस ड्राई फ्रूट को पसंद भी करते हैं। इनके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं पिस्ता के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Amazing Health benefits of eating pistachios or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन को बनाता है स्वस्थ 

  • पिस्ता का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करने से अपच की समस्या में राहत मिलती है, क्योंकि यह भोजन के पाचन में सहायता करता है। चूंकि इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए यह कब्ज से भी राहत प्रदान करता है। 
Amazing Health benefits of eating pistachios or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए फायदेमंद है पिस्ता 

  • पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोस्टेरॉल जैसे एसिड होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing Health benefits of eating pistachios or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज में भी फायदेमंद है पिस्ता 

  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको सीमित मात्रा में पिस्ता का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा के स्तर और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। 
विज्ञापन
Amazing Health benefits of eating pistachios or pista in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने वालों के लिए है फायदेमंद 

  • पिस्ता वजन कम करने वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो पिस्ता खाना शुरू कर दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed