फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये पांच चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

Tue, 13 Apr 2021 01:35 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 13 Apr 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Diabetes diet plan in hindi these 5 nuts are good for diabetic patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

जब भी नट्स की बात होती है तो दिमाग में कुरकुरे और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स के चित्र उभरने लगते हैं। दरअसल, नट्स बहुत ही हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन (विकल्प) हैं, क्योंकि इसमें लोहा, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे विभिन्न प्रकार के खनिज (मिनरल्स) पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। वैसे तो डायबिटीज के मरीजों को सोच समझ कर ही किसी भी चीज का सेवन करना चाहिए, क्योंकि उसका सीधा असर उनके ब्लड शुगर पर पड़ता है, लेकिन कुछ नट्स हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं और ये उनके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि इन सभी नट्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Diabetes diet plan in hindi these 5 nuts are good for diabetic patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
बादाम 
  • बादाम को सूपरफूड कहा जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है और सेहत के लिए लाभदायक भी। डायबिटीज के मरीजों को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। 
Diabetes diet plan in hindi these 5 nuts are good for diabetic patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अखरोट 

  • ड्राई फ्रूट्स में अखरोट को सबसे अधिक सेहतमंद माना जाता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ ही कई और स्वास्थ्यवर्धक तत्व भी पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल तो नियंत्रण में रहता ही है, साथ ही यह आपको टाइप-2 डायबिटीज के खतरे से भी बचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes diet plan in hindi these 5 nuts are good for diabetic patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिस्ता 

  • पिस्ता एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अच्छे फैट्स होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए पिस्ता बहुत ही लाभदायक होता है, यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है। 
विज्ञापन
Diabetes diet plan in hindi these 5 nuts are good for diabetic patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मूंगफली 

  • वैसे तो मूंगफली के सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसमें डायबिटीज भी शामिल है। डायबिटीज के मरीजों को मूंगफली के सेवन से बहुत फायदा मिलता है, क्योंकि ये ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य रखती है। सिर्फ यही नहीं, कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि मूंगफली का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को भी दूर रखता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed