{"_id":"60b636612f507156c833edb1","slug":"after-corona-diabetic-patients-must-take-care-of-this-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ठीक होने के बाद डायबिटीज के मरीज रखें इन बातों का ख्याल, बीमारियों से रहेंगे दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना से ठीक होने के बाद डायबिटीज के मरीज रखें इन बातों का ख्याल, बीमारियों से रहेंगे दूर
कोरोना के दौरान वैसे भी डायबिटीज के मरीज अक्सर बहुत कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि वे अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखें। डायबिटीज के मरीज की सेहत बहुत हद तक उनकी डाइट पर निर्भर करती है। कोरोना होने के बाद कई मरीजों को भूख लगना बंद हो जाती है या भोजन को लेकर कोई रुचि नहीं रह जाती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज की बहुत हद तक डाइट पर प्रभाव पड़ता है और डाइट का रूटीन बिगड़ता है डायबिटीज खुद तो अनियंत्रित होता ही है, साथ ही अन्य बीमारियों को भी न्यौता दे देता है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप इसके प्रति लापरवाही न बरतें। कोरोना से ठीक होने के बाद पूरी तरह से अपना ध्यान इसपर ही लगाएं। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कोरोना से स्वस्थ होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 5
इनमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं
- फोटो : Social media
मौसमी फलों का सेवन
फलों के सेवन से हमारे शरीर को कई सारे लाभ पहुंचते हैं क्योंकि इनमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर को आवश्यक लगने वाले सभी विटामिन्स और खनिजों की पूर्ति फलों से हो ही जाती है। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए बहुत जरूरी है कि शरीर को विटामिन-मिनरल्स मिलते रहें। फलों में फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, इनसे शुगर लेवल स्थिर रहता है इसलिए इनका सेवन जरूर करें। फलों में केले,आम और चीकू का सेवन बहुत अधिक मात्रा में न करें।
3 of 5
होल ग्रेन्स में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं
- फोटो : getty images
होल ग्रेन का सेवन
होल ग्रेन ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें नियंत्रण में रखते हैं इसलिए इनका सेवन जरूर करें इनमें फाइबर पाया जाता है। ज्वार, बाजरा और रागी जैसे अनाज के सेवन से आपके पेट भी भर जाएगा और सेहत भी प्रभावित नहीं होगी। इनके सेवन से आपके शरीर में कोरोना के कारण आई कमजोरी भी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। होल ग्रेन्स में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डाइट को लेकर विशेष ध्यान रखें
- फोटो : फाइल फोटो
प्रोटीन लें
कोरोना के समय डायबिटीज मरीजों की डाइट में अक्सर लापरवाही हो जाती है इसलिए बाद में डाइट को लेकर विशेष ध्यान रखें। राजमा, चना और दाल, इनसे ब्लड शुगर स्तर नियंत्रण में तो रहता ही है साथ ही शरीर को प्रोटीन भी मिलता है इसलिए इनका सेवन जरूर करना चाहिए। लो फैट दूध, दही और चीज को भी अपनी डाइट में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
लंबे समय के लिए भूखे न रहें
- फोटो : सोशल मीडिया
समय से खाना लें
डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि वे किसी भी कारण से लंबे समय के लिए भूखे न रहें। कोशिश करें कि हर एक घंटे में थोड़ा बहुत कुछ-कुछ खाते रहें। ऐसा करने से आपके ग्लूकोज लेवल में अचानक उछाल नहीं आएगा। यदि आपने खाने के समय को लेकर लापरवाही करी तो पूरी संभावना है कि आपको सेहत को लेकर परेशान होना पड़े।
नोट- यह लेख ग्लोबल हॉस्पिटल, लखनऊ के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव शुक्ला से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर संजीव शुक्ला पिछले 16 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एस.जी.पी.आई, लखनऊ से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।