फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan kundra: क्या हैं वो तरीके जिसकी मदद से एक्टर करण कुंद्रा ने एक महीने में घटाया 12 किलो वजन? आप भी जानिए

Sun, 31 Aug 2025 05:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Aug 2025 05:25 PM IST
सार

  • एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने खुलासा किया कि उन्होंने एक महीने में लगभग 12 किलो वजन कम किया। सबसे खास बात ये है कि इसके लिए उन्होंने न तो कोई जबरदस्त वर्कआउट किया न ही किसी खास डाइट का पालन किया है।

विज्ञापन
Actor Karan Kundrra Lost 12 Kg in One Month Without Dieting Know About Transformation Weight Loss
करण कुंद्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

Karan Kundra Weight Loss: बढ़ता हुआ वजन सिर्फ लुक्स ही नहीं, सेहत के लिए भी बड़ी समस्या बन चुका है। गड़बड़ और अनियमित खानपान, तनाव, देर रात तक जागना और शारीरिक गतिविधि में कमी इसकी मुख्य वजहें हैं। मोटापा न सिर्फ आत्मविश्वास कम करता है बल्कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और जोड़ों की समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। यही कारण है कि अच्छी फिटनेस अब सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए भी जरूरी हो गया है।



टीवी और फिल्म जगत के स्टार करण कुंद्रा ने हाल ही में इस बात को और भी साफ कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सिर्फ एक महीने में करीब 12 किलो वजन घटाया और अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर दिया। 

Actor Karan Kundrra Lost 12 Kg in One Month Without Dieting Know About Transformation Weight Loss
वजन घटाने का तरीका - फोटो : Freepik.com

 पुरानी परंपराओं का पालन करके घटाया वजन

हाल ही में एक अंग्रेजी मीडिया को दिए इंटरव्यू में करण ने खुलासा किया कि उन्होंने एक महीने में लगभग 12 किलो वजन कम किया। सबसे खास बात ये है कि इसके लिए उन्होंने न तो कोई जबरदस्त वर्कआउट किया न ही किसी खास डाइट का पालन किया, बल्कि पुरानी परंपराओं को अपनाकर ये फिटनेस हासिल की है।

उन्होंने कहा, वजन घटाने के लिए मैंने बस कुछ बेसिक सी बातों पर ध्यान दिया। जैसा बचपन में किया करता था, मैंने घी खाया और फास्टिंग की। इसकी मदद से आसानी से वेट लॉस किया।

Actor Karan Kundrra Lost 12 Kg in One Month Without Dieting Know About Transformation Weight Loss
वेट लॉस के लिए आसान उपाय - फोटो : Freepik.com

न कोई ट्रेंडी डाइट प्लान, न कोई शॉर्टकट

करण कुंद्रा कहतें हैं क्रैश डाइट पर मुझे भरोसा नहीं है, बल्कि मैंने केवल प्राकृतिक तरीकों पर विश्वास किया। मुझे लगता है कि विदेशी डाइट प्लान यहां के लोगों के लिए उपयुक्त नहीं होंगे। मुझे एहसास हुआ कि हमारा शरीर और आनुवंशिकी, पश्चिमी देशों के लोगों से अलग है इसलिए मैं अपनी जड़ों की ओर लौट आया और यह कारगर रहा।

करण कहते हैं,  कई लोग वेट लॉस के लिए तमाम प्रकार के ट्रेंडी डाइट प्लान और शॉर्टकट के चक्कर में पड़ जाते हैं। इसके विपरीत करण ने इंटरमिटेंट फास्टिंग या फिर या महंगे डाइट प्लान से परहेज किया। उन्होंने संतुलन और स्थिरता पर आधारित एक ऐसा तरीका चुना जिससे सेहत को लाभ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Karan Kundrra Lost 12 Kg in One Month Without Dieting Know About Transformation Weight Loss
घी खाने से क्या लाभ होता है? - फोटो : Adobe Stock

घी से कैसे कम होता है वजन?

करण बताते हैं, वेट लॉस करने के लिए उन्होंने आहार में घी को शामिल किया। पहले भी कई शोध इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि घी वजन घटाने में काफी मददगार हो सकता है। घी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है जिससे फैट बर्न करना आसान होता है। इसके अलावा घी से तृप्ति यानी पेट भरा महसूस होता है साथ ही ये पाचन क्रिया में भी सुधार करता है, ये सभी वजन घटाने में मददगार हैं। 

शोध से पता चलता है कि इसमें मीडियम चेन फैटी एसिड होता है जिसे फैट बर्निंग के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके अलावा, घी पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर में कमजोरी नहीं आती है।

विज्ञापन
Actor Karan Kundrra Lost 12 Kg in One Month Without Dieting Know About Transformation Weight Loss
फास्टिंग से कम होता है वजन - फोटो : Adobe Stock

उपवास से कैसे मिलता है लाभ

वजन कम करने के लिए उपवास करना भी एक तरीका रहा है।  फास्टिंग मुख्य रूप से कैलोरी को कम करके वजन घटाने में मदद करता है। फास्टिंग से मेटाबॉलिज्म में भी बदलाव लाता है, जहां शरीर ऊर्जा के लिए फैट को बर्न करना शुरू कर देता है। इसके अलावा उपवास से कई हार्मोन पर भी असर होता है, जो फैट बर्न करने और वजन घटाने में मदद करते हैं।


-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed