{"_id":"60128fdd35af5d7117526bd6","slug":"according-to-research-hand-sanitizer-can-harm-children-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैंड सैनिटाइजर पहुंचा सकता है बच्चों की आंखों को नुकसान, रिसर्च में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हैंड सैनिटाइजर पहुंचा सकता है बच्चों की आंखों को नुकसान, रिसर्च में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को जमकर परेशान किया, और अभी भी इसका डर लोगों के बीच है। ऐसे में इसकी शुरुआत के साथ ही बचाव के लिए जो चीज सामने आई, वो है हैंड सैनिटाइजर। पिछले साल तक जिन लोगों ने इसके बारे में सुना तक भी नहीं था, अब वो इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या बच्चे, क्या युवक और क्या बुजुर्ग। हर कोई हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ कर रहा है, ताकि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचा जा सके। लेकिन एक अध्ययन ने सबको हैरान कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि ये हैंड सैनिटाइजर बच्चों के लिए सही नहीं है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, फ्रांस में हुए इस अध्ययन में बताया गया है कि अल्कोहल से भरपूर हैंड सैनिटाइजर अगर गलती से आंख में चला जाए तो ये आंखों की रोशनी जाने का कारण भी बन सकता है, जिसका ज्यादातर शिकार बच्चे हो सकते हैं। अध्ययन में कहा गया है कि, "साल 2019 में, हैंड सैनिटाइजर ने बच्चों में हुए सभी रासायनिक नेत्र जोखिम की घटनाओं का केवल 1.3 प्रतिशत हिस्सा था। जो कि साल 2020 के अंत तक 9.9 प्रतिशत तक पहुंच गया था। वहीं, इसकी वजह से फ्रांस में सिर्फ एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी थी। दूसरी तरफ साल 2020 में 16 बच्चों को इस तरह के रासायनिक जोखिम की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।"
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फ्रेंच पॉइजन कंट्रोल सेंटर के डेटाबेस के अनुसार, साल 2020 में हैंड सैनिटाइजर के कारण बच्चों के घायल होने की घटना में सात गुना तक इजाफा हुआ। अध्ययन ये भी बताता है कि, एक अप्रैल 2020 से 24 अगस्त 2020 तक हैंड सैनिटाइजर से हुई दुर्घटनाओं की संख्या 232 रही, और यही सख्या साल 2019 में महज 33 थी। दुनियाभर के शोधकर्ता इस बात को कहते हैं कि बच्चों को सैनिटाइजर की पहुंच से दूर रखना चाहिए, क्योंकि ये उनके लिए घातक भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं, भारत के शोधकर्ता भी इस बात पर जोर देते हैं कि, बच्चों द्वारा हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करते समय हमें काफी सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि अगर ये उनकी आंख में जाता है तो इससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। भारत में भी कई ऐसे मामले आए हैं, जिनके कारण बच्चों को अस्पताल तक ले जाना पड़ा है। बच्चों के हाथ में जब सैनिटाइजर लग जाता है, तो उनकी आदत होती है कि वो अपने हाथों को बार-बार आंखों पर लगाते हैं, जिसकी वजह से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये बात सभी जानते हैं कि दुनियाभर में जो हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल होता है, उसमें 70 प्रतिशत तक अल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अल्कोहल को मिलाकर जो मिश्रण तैयार किया जाता है, वो कोरोना वायरस जैसे कई घातक वायरस पर काफी असरदार साबित हुआ है। इसलिए इसका इस्तेमाल हैंड सैनिटाइजर में किया जाता है। लेकिन अगर ये बच्चों या किसी अन्य व्यक्ति की भी आंखों में चले जाए, तो ये काफी नुकसान दे सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।