हम सभी लोग इस बात को बखूबी जानते हैं कि रात में हमारी शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। वहीं, हमेशा अपच से बचने और अच्छी नींद को बढ़ावा देने के लिए हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है। खाने के दौरान कई ऐसे नियम हैं, जिनका पालन करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन कई बार हम इन नियमों को अक्सर अनदेखा कर देते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से हम अपनी जिंदगी को छोटा करने का काम कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60127d20d8d79f726a762bf4","slug":"these-are-the-common-habits-of-dinner-which-are-shortening-your-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात के खाने की ये हैं वो पांच आदतें जो आपके जीवन को छोटा कर सकती हैं, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रात के खाने की ये हैं वो पांच आदतें जो आपके जीवन को छोटा कर सकती हैं, जानें इनके बारे में सबकुछ
Thu, 28 Jan 2021 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Jan 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रात को न करें अल्कोहल का सेवन
- हल्का संगीत और शराब के एक गिलास का काफी मेल होता है। जब आप रात को इसका सेवन करते हैं तो आपको लगता है कि दिनभर में आपको जो थकावट हुई, वो अब दूर हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर रात के खाने से ठीक पहले अल्कोहल का सेवन किया जाता है तो ये हमारी भूख को बढ़ावा देने में मदद करती है, जिसे एपेरिटिफ प्रभाव भी कहा जाता है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि रात को हल्का भोजन करना चाहिए और उस लिहाज से खाने से पहले अल्कोहल का सेवन करना सही नहीं माना जाता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खाने से पहले पीना चाहिए पानी
- अगर आप पानी नहीं पीते हैं या काफी कम मात्रा में पीते हैं, तो इससे सिरदर्द, कब्ज से लेकर थकान जैसी कई चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। इतना ही नहीं, पानी न पीना आपका वजन बढ़ाने और खराब पाचन को भी जन्म दे सकता है। वहीं, अगर आप खाना खाने से पहले पानी नहीं पीते हैं, तो भी आप अपने शरीर के साथ ही गलत करते हैं। भोजन से पहले पानी पीने से आपको कम कैलोरी का उपभोग करने में मदद मिलती है, जो स्वस्थ वजन बनाए रखने की दिशा में पहला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
भोजन को प्लास्टिक के बर्तन में रखकर माइक्रोवेव में न रखें
- यदि आप अक्सर अपने भोजन को प्लास्टिक में लपेटते हैं या फिर माइक्रोवेव में गर्म करने से पहले प्लास्टिक के कंटेनर या बर्तन में रखते हैं, तो आप बहुत सारे ऐसे रसायनों का सेवन कर रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। गैर-माइक्रोवेव सुरक्षित कंटेनर (वो बर्तन जो माइक्रोवेव के लिहाज से सही नहीं हैं और हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं) हमारे स्वास्थ्य भोजन में BPA और Phthalates को चिकना कर सकते हैं, खासकर अगर भोजन वसायुक्त हो। इसलिए ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अपने डिनर में सब्जियां शामिल करें
- हम रात के खाने में क्या खा रहे हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत से जुड़ा होता है, क्योंकि अगर आपकी प्लेट में फल और सब्जियां नहीं हैं, तो आप भविष्य में हृदय संबंधी समस्याओं को न्यौता देने का काम कर रहे हैं। साल 2019 में अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन के वार्षिक सम्मेलन में प्रस्तुत एक अध्ययन के अनुसार, 12 में से एक व्यक्ति हृदय रोग और स्ट्रोक से मर जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि वो पर्याप्त सब्जियां नहीं खाते हैं। इसलिए अपने रात के खाने में हेल्दी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि भविष्य में हम बीमारियों से दूर रह सकें।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।