फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूकरमाइकोसिस: ब्लैक फंगस का ऑक्सीजन थेरेपी से क्या संबंध? ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Tue, 25 May 2021 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 May 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
According to Randeep Guleria black fungus is not directly related to oxygen therapy and does not spread through contact with an infected patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अब म्यूकरमाइकोसिस की दस्तक ने हर किसी को परेशान कर दिया है। देश जहां पहले से ही कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से लड़ रहा है, तो वहीं अब म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के आ जाने से खतरा और बढ़ गया है। देशभर में अलग-अलग राज्यों में इससे संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जबकि इसकी वजह से कई लोगों की आंखें तक निकालनी पड़ी और कई मरीजों की जान भी चली गई। इसी को लेकर अब दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कुछ बातें स्पषट की। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

According to Randeep Guleria black fungus is not directly related to oxygen therapy and does not spread through contact with an infected patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

म्यूकरमाइकोसिस एक घातक और आक्रामक फंगल संक्रमण है, और इसके कई लक्षणों द्वारा इसे पहचाना जा सकता है। इसमें नाक या चेहरे पर कालापन या फिर लाल चकत्ते होना, एक तरफ चेहरे पर सूजन आना, दर्द होना, पलकों पर सूजन, आंखें लाल होना, धुंधला या दोहरा दिखना, सिरदर्द होना, उल्टी में खून आना, दांत में दर्द या दांत का हिलना और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्षण शामिल हैं।
 

According to Randeep Guleria black fungus is not directly related to oxygen therapy and does not spread through contact with an infected patient
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

इससे उन लोगों को ज्यादा खतरा होता है जिन लोगों की डायबिटीज नियंत्रित न हो, जिन्हें कोरोना के इलाज के दौरान ज्यादा मात्रा में स्टेरॉयड दिया गया हो और जो कैंसर, ट्रांसप्लांट के मरीज हों या फिर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Randeep Guleria black fungus is not directly related to oxygen therapy and does not spread through contact with an infected patient
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : एएनआई

म्यूकरमाइकोसिस का ऑक्सीजन थेरेपी से सीधा संबंध नहीं

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि, 'म्यूकरमाइकोसिस संक्रमण का ऑक्सीजन थेरेपी से सीधा संबंध नहीं देखा गया है। कई मरीज घर पर अपना इलाज करा रहे हैं और ये लोग ऑक्सीजन थेरेपी पर नहीं थे, लेकिन फिर भी इनमें भी म्यूकरमाइकोसिस का संक्रमण देखा गया।'
विज्ञापन
According to Randeep Guleria black fungus is not directly related to oxygen therapy and does not spread through contact with an infected patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

म्यूकरमाइकोसिस का नामकरण करना भ्रम पैदा करने जैसा

  • डॉक्टर गुलेरिया ने म्यूकरमाइकोसिस के अलग-अलग रंगों के आधार पर रखे जाने वाले इसके नाम को लेकर भी कहा कि, 'एक ही फंगस का अलग-अलग रंगों के आधार पर नामकरण करने से भ्रम पैदा होगा। म्यूकरमाइकोसिस संचारी रोग नहीं है जैसा कि कोरोना वायरस के लगभग 90-95 फीसदी मरीज जो म्यूकरमाइकोसिस से संक्रमित हैं या तो मधुमेह के शिकार हैं या उन्होंने स्टेरॉयड लिया था। ये बीमारी उनमें दुर्लभ है जो मधुमेह के मरीज नहीं है या जिन्होंने स्टेरॉयड नहीं ली है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed