फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: अगर आप भी आधी रात को बार-बार जा रहे हैं टॉयलेट, तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

Mon, 22 Nov 2021 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Nov 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
according to nhs midnight toilet habit symptom of aggressive cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम अपने आसपास कई ऐसी बीमारियों के बारे में सुनते हैं और कई ऐसे लोगों को देखते हैं, जो कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों से पीड़ित होते हैं। ऐसे में इन लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर कोई इनसे बचने के लिए कई जरूरी कदम भी उठाता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो हमें नजर तो आते हैं लेकिन हम या तो इन्हें नजरअंदाज करते हैं या फिर हमें इनके बारे में कोई जानकारी ही नहीं होती। जबकि ये लक्षण हमें अंदर ही अंदर किसी बड़ी बीमारी का शिकार बनाते रहते हैं। जैसे ट्यूमर, दरअसल, अमेरिका के नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, रात में पेशाब लगना मूत्रमार्ग में बढ़ते ट्यूमर की वजह से भी हो सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं...

according to nhs midnight toilet habit symptom of aggressive cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • दरअसल, अमेरिका के नेशनल हेल्थ सर्विस यानी एनएचएस के मुताबिक, रात में पेशाब लगना मूत्रमार्ग में बढ़ते ट्यूमर की वजह भी हो सकता है। ये प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेडिएशन के दुष्प्रभाव के कारण भी हो सकता है। रात में कई लोग काफी बार बाथरूम जाते हैं, जिसे नोक्टूरिया कहा जाता है और ये एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
according to nhs midnight toilet habit symptom of aggressive cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसलिए नोक्टूरिया है खतरनाक

  • नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, 'आमतौर पर प्रोस्टेट कैंसर के कोई भी लक्षण तब तक नहीं दिखाई देते हैं या सामने नहीं आते हैं तब तक ये बढ़ न जाएं। वहीं, इसके कारण यूरिन वाली ट्यूब पर भी दबाव पड़ता है।' वहीं, दिन से अगर तुलना की जाए तो रात में बार-बार बाथरूम जाना प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to nhs midnight toilet habit symptom of aggressive cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समझिए क्या है प्रोस्टेट

  • बात अगर प्रोस्टेट की करें, तो ये एक ऐसी ग्रंथि होती है, जो सिर्फ पुरुषों में होती है और ये मूत्रमार्ग के पास ही होती है। प्रोस्टेट एक तरल पदार्थ का उत्पादन करता है, जो स्पर्म के साथ मिलता है और फिर इससे सीमेन बनता है। ये प्रजनन के लिए भी बहुत जरूरी होता है। वहीं, शरीर के इस अंग में भी कैंसर हो सकता है।
विज्ञापन
according to nhs midnight toilet habit symptom of aggressive cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • कई लोगों को ये कैंसर हो जाता है, और वो इसके लक्षणों को समझ तक नहीं पाते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे करके ये पूरे शरीर में फैल जाता है और फिर ये जानलेवा तक हो सकता है। इसलिए अगर रात में बार-बार आप पेशाब करने जाते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।


स्त्रोत और संदर्भ:

नेशनल हेल्थ सर्विस
https://www.nhs.uk/

नोट: इस लेख को अमेरिका के नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed