फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: पेट के अलग-अलग हिस्सों में दर्द के हो सकते हैं अलग-अलग कारण, जानिए कैसे लगाएं पता

Sat, 26 Sep 2026 08:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Sep 2026 08:19 PM IST
सार

पेट में दर्द किस जगह है, इसे देखकर डॉक्टर इसके संभावित कारणों को समझने की कोशिश करते हैं। ऊपर, नीचे, दाईं या बाईं तरफ दर्द के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Abdominal Pain Location and Possible Causes Explained pet me dard ke kya karan hai
पेट की दिक्कत - फोटो : Amarujala.com/AI

पेट में दर्द की समस्या बहुत आम है। खान-पान में गड़बड़ी, गैस या फिर कुछ बीमारियों के कारण आपको ऐसी दिक्कत हो सकती है। पर क्या दर्द के आधार पर ही इस बात का पता लगाया जा सकता है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? 



पेट में दर्द हुआ तो हम सबसे पहले यह देखते हैं कि दर्द आखिर किस जगह पर हो रहा है? पेट को अलग-अलग हिस्सों में इसे बांटकर देखने से इसके संभावित कारणों का अंदाजा लगाने में मदद मिल सकती है।

आइए जानते हैं कि दर्द की स्थिति और जगह के आधार पर बीमारियों का कैसे पता लगाया जा सकता है?

Abdominal Pain Location and Possible Causes Explained pet me dard ke kya karan hai
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द को आमतौर गैस-एसिडिटी, पित्त की पथरी या दूसरी समस्याओं से संबंधित हो सकता है। दाईं ओर नीचे का तेज दर्द अपेंडिसाइटिस जैसी स्थिति में देखा जा सकता है। वहीं पेट के बीच या अलग हिस्सों में दर्द आंतों, किडनी, मूत्र तंत्र या दूसरी वजहों से भी हो सकता है।

पेट में ऊपर की तरफ दर्द
 

  • पेट में ऊपर की तरफ दाईं ओर होने वाला दर्द पित्ताशय जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। पित्त की पथरी में दाईं ऊपरी तरफ या पेट के बीच में तेज दर्द हो सकता है और यह कई घंटे तक रह सकता है।
  • ऊपरी पेट के बीच में दर्द एसिडिटी, पेट की समस्या या दूसरी स्थितियों में ज्यादा देखा जाता है। कुछ मामलों में ऊपरी पेट का दर्द पेट से बाहर की समस्या से भी जुड़ा हो सकता है, इसलिए इसे केवल गैस मान लेना सही नहीं है।
Abdominal Pain Location and Possible Causes Explained pet me dard ke kya karan hai
पेट में दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

नीचे की ओर होने वाला दर्द

पेट के निचले दाईं हिस्से में अचानक बढ़ता दर्द अपेंडिसाइटिस का संकेत हो सकता है। इसके साथ आपको मतली-उल्टी या बुखार भी हो सकता है।  वैसे तो हर बार दाईं तरफ का दर्द अपेंडिसाइटिस नहीं होता। किडनी स्टोन, आंतों की समस्या और दूसरी स्थितियां भी इस हिस्से में दर्द कर सकती हैं। 
 

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द कब्ज, गैस, आंतों की समस्या या महिलाओं में पीरियड से जुड़ी स्थितियों के कारण भी हो सकती है।  किडनी स्टोन में दर्द कमर या पेट दोनों में दर्द देखा जाता है और पेशाब करते समय दर्द या मतली भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Abdominal Pain Location and Possible Causes Explained pet me dard ke kya karan hai
पेट में दर्द की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

पेट दर्द में कब हो जाएं अलर्ट

अचानक शुरू हुए पेट में तेज दर्द, उल्टी या सांस लेने में परेशानी हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। 
 

  • अगर दर्द बार-बार हो रहा है, कई दिनों तक बना रहता है और मल त्याग में भी दिक्कत हो रही है तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
  • सबसे जरूरी बात यह है कि इंटरनेट पर दर्द की जगह देखकर खुद बीमारी तय न करें। पेट दर्द के कई कारण एक जैसे लक्षण दे सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से मिलकर दर्द की असली वजह को समझने के लिए जांच बहुत जरूरी हैं।  



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed