फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पथरी में तुरंत राहत पहुंचाते हैं ये घरेलू नुस्खे, किडनी स्टोन की समस्या होती है दूर

Sun, 12 Jan 2020 02:09 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 12 Jan 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
5 home remedies for kidney stone treatment at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मानव शरीर में किडनी बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। किडनी का काम शरीर में पानी का स्तर और अन्य तरल पदार्थों, केमिकल और मिनरल का स्तर सही बनाए रखना और नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकना है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसी से हमारे शरीर को ताकत मिलती है। खाने से जरूरी पोषक तत्वों को शरीर के खून तक पहुंचाने का काम किडनी करती है। कई बार गलत खानपान किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं और किडनी से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। कई बार तो इस स्टोन को निकालने के लिए ऑपरेशन तक भी करने पड़ जाते हैं। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों से किडनी स्टोन में राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन नुस्खोंं के बारे में विस्तार से...

5 home remedies for kidney stone treatment at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अधिक से अधिक पानी का सेवन
आपको ये बात तो जरूर पता होगी कि मानव शरीर में 70 फीसदी पानी है। आप समझ सकते हैं कि पानी की कमी शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। आप जितना पानी पीएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन पदार्थ उतने ही ज्यादा बाहर जाएंगे। अगर आपको किडनी स्टोन है तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं यह स्टोन को बाहर करने में मदद कर सकता है।

5 home remedies for kidney stone treatment at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जैतुन का तेल और नींबू का रस
अगर आपके किडनी में स्टोन है और आप चाहते हैं कि बिना किसी ऑपरेशन के यह बाहर निकल जाए तो आप जैतुन के तेल और नींबू के रस से एक प्रभावी नुस्खा बना सकचे हैं। आपको सुनने में ये बात थोड़ी सी अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन यह एक बहुत ही कारगर नुस्खा है। नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर रोजाना पीने से स्टोन की समस्या खत्म हो सकती है। नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल उसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 home remedies for kidney stone treatment at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सेब का सिरका
सेब के सिरके में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। सेब का सिरका शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में भी मदद करता है। हालांकि इसे लेते समय इसकी मात्रा का जरूर ध्यान रखें। आप इसे दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोज ले सकते हैं।

विज्ञापन
5 home remedies for kidney stone treatment at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अनार का सेवन
एन्टीऑक्सिडेंड गुणों से भरपूर अनार इम्युन सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। साथ ही अनार का जूस शरीर को पानी की कमी से बचाने में मदद करता है और प्राकृतिक तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed