भूलकर भी पानी पीते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को होगा गंभीर नुकसान
सुबह में खाली पेट
सुबह में खाली पेट पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होने के साथ-साथ डिटॉक्स भी हो जाता है। इतना ही नहीं सुबह खाली पेट पानी पीने से आपको गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। सुबह खाली पेट पानी पीने के लिए गुनगुना करें जिससे की शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं।
खड़े होकर नहीं पीना चाहिए पानी
बड़े-बुजुर्गों से आपे यह बात तो जरूर सुनी होगी कि खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह के बारे में जानने की कोशिश की है? आयुर्वेद भी खड़े होकर पानी पीने से मना करता है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पानी पेट के निचले हिस्से में चला जाता है, जिसके कारण खाना खाने से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
वर्कआउट के बाद जरूर पिएं पानी
एक्सरसाइज या किसी भई तरह के वर्कआउट के बाद अनिवार्य रूप से पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा। क्योंकि वर्कआउट करने के बाद शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा कम होने लगती है।
पानी की छोटी सिप
कई बार हम पानी को एक सांस में पी लेते हैं ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक घूट में पानी पीने की बजाय छोटे-छोटे सिप में पानी पिएं। धीरे-धीरे पानी पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत हो सकता है साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो सकता है।