फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Build Immunity in Winter: इन आयुर्वेदिक तरीकों से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता, सर्दियों में जरूर आजमाएं

Wed, 18 Oct 2023 05:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
5 Ayurvedic Ways To Boost Immunity During Winter Season Build Immunity in Winter
इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके - फोटो : Istock

Build Immunity in Winter: आयुर्वेद में शरीर को सेहतमंद रखने के रामबाण तरीके बताए गए हैं। यह एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में सहायक है। आयुर्वेद का शाब्दिक अर्थ 'आयुर' और 'वेद' से लिया गया है, जिसका अर्थ जीवन और ज्ञान से है। आयुर्वेद के अनुसार, व्यक्ति का स्वास्थ्य उसके शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर निर्भर करता है। इस प्रणाली में उपचार के लिए जड़ी-बूटियां, आहार, प्राणायाम, योग और ध्यान आदि का उपयोग होता है।



इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय किए जा सकते हैं। सर्दी के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बुखार, खांसी और जुकाम होना आम होता है। कमजोर इम्यूनिटी वालों को सर्दी में इंफ्लुएंजा, साइनसाइटिस, टॉन्सिलाइटिस की समस्या हो सकती है।

रोग पैदा करने वाले रोगजनकों को शरीर से दूर रखने के लिए इम्यूनिटी की भूमिका महत्वपूर्ण है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से बीमार होने की संभावना कम हो जाती है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के विभिन्न तरीकों में से एक प्रमुख आयुर्वेद है। यहां कुछ ऐसे ही इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।

5 Ayurvedic Ways To Boost Immunity During Winter Season Build Immunity in Winter
इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके - फोटो : istock

ध्यान और योग

आयुर्वेद में शरीर को तनाव मुक्त रखने और मन की शांति के लिए ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है। रोजाना योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के तनाव को कम किया जा सकता है। साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए कई योगासन लाभदायक हैं। प्राणायाम का नियमित अभ्यास भी इम्यूनिटी मजबूत बनाता है।

5 Ayurvedic Ways To Boost Immunity During Winter Season Build Immunity in Winter
इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके

आयुर्वेदिक प्रक्रियाएं

कुछ आयुर्वेदिक प्रक्रियाएं हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकती है। सुबह या शाम नथुनों में तिल का तेल, नारियल का तेल या घी लगा लगाने की प्रक्रिया को दोहरा कर सांस की बीमारियों के खिलाफ इम्यूनिटी में सुधार कर सकते हैं। एक अन्य आयुर्वेदिक प्रक्रिया है जिसमें ऑयल पुलिंग थेरेपी है, जिसमें एक चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में डालकर 2 से 3 मिनट तक घुमाना है, फिर उसे थूक देना है। बाद में मुंह को गर्म पानी से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Ayurvedic Ways To Boost Immunity During Winter Season Build Immunity in Winter
इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके - फोटो : iStock

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां हैं, जिनके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। हल्दी का दूध, अश्वगंधा, तुलसी समेत कई आयुर्वेदिक औषधियां हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में सहायक है।

विज्ञापन
5 Ayurvedic Ways To Boost Immunity During Winter Season Build Immunity in Winter
इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके - फोटो : iStock

काढ़ा

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काढ़े का सेवन भी फायदेमंद है। सर्दी और जुकाम में काढ़े का सेवन बीमारी को दूर करता है और जल्द स्वस्थ बनाने के लिए अच्छा उपचार होता है।

----------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed