फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Immunity Boost: सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सूरज की रोशनी में बैठना इन गंभीर जोखिमों से बचाने में भी लाभकारी

Wed, 18 Oct 2023 09:41 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Oct 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
how sunlight is important for health, sunlight for vitamin d and mood booster
सूरज की रोशनी शरीर के लिए फायदेमंद - फोटो : istock

सर्दियों के मौसम में धूप में घूमना कितना आनंददायी लगता है न, शरीर को गर्म रखने के साथ इसे विटामिन-डी के सबसे कारगर स्रोतों में से भी एक माना जाता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। पर क्या आप जानते हैं कि हर मौसम में यह आपके लिए जरूरी है। सूर्य की हल्की रोशनी में रोजाना कुछ देर बिताने की आदत आपके लिए कई तरह से लाभकारी हो सकती है। 



अध्ययनकर्ताओं ने पाया है कि कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी इससे लाभ हो सकते हैं। यह आपमें हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने का भी एक कारगर तरीका हो सकता है। 

शोध के मुताबिक सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से त्वचा नाइट्रोजन ऑक्साइड रिलीज करती है, जिससे धमनियां फैलती हैं और रक्तचाप कम होता है। इसके अलावा इसे मेटाबॉलिक सिंड्रोम, स्ट्रेस को भी कम करने में फायदेमंद पाया गया है। आइए जानते हैं कि नियमित रूप से धूप सेंकना शरीर के लिए किस-किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है?

how sunlight is important for health, sunlight for vitamin d and mood booster
सूर्य की रोशनी से मिलती है विटामिन डी - फोटो : Pixabay

विटामिन-डी से मजबूत होती हैं हड्डियां

सूर्य के संपर्क में रहने से शरीर में विटामिन-डी के निर्माण को बढ़ावा मिलता है जिससे हड्डियां स्वस्थ रहती हैं और इससे संबंधित बीमारियों का जोखिम को होता है। सूर्य की किरणों में अल्ट्रावाइलेट-बी रेडिएशन होता है जो त्वचा के संपर्क में आने से विटामिन डी के निर्माण को बढ़ावा देता है।

साल 2008 के एक अध्ययन के अनुसार, हड्डियों के कैंसर का खतरा उन लोगों में अधिक देखा गया है जिनका ज्यादातर समय घरों-ऑफिसों में बंद बीत जाता है।

how sunlight is important for health, sunlight for vitamin d and mood booster
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है सूर्य की रोशनी - फोटो : Pixabay

त्वचा की समस्याओं में इसके लाभ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, सूर्य के संपर्क में आने से त्वचा की कई समस्याओं का खतरा कम होता है। डॉक्टरों ने इलाज के लिए यूवी रेडिएशन को सोरायसिस, खुजली, पीलिया, मुंहासा जैसी समस्याओं में लाभकारी पाया है। सूर्य के संपर्क में आने से कई बैक्टीरिया स्वत: नष्ट हो जाते हैं जिनसे त्वचा की बीमारियों का खतरा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how sunlight is important for health, sunlight for vitamin d and mood booster
खुश रहने के लिए जीवनशैली को रखें बेहतर - फोटो : istock

सूर्य की रोशनी है मूड बूस्टर

सूर्य का प्रकाश आपके मस्तिष्क में सेरोटोनिन नामक रसायन को बढ़ावा देने में मदद करता है, यह मूड को ठीक रखने और स्ट्रेस जैसी समस्याओं को कम करने में लाभकारी है। सेरोटोनिन का निम्न स्तर अवसाद की समस्या का कारण बन सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने और मूड को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना कुछ समय सूर्य की रोशनी में जरूर बिताना चाहिए।

विज्ञापन
how sunlight is important for health, sunlight for vitamin d and mood booster
धूप में जरूर बिताएं कुछ वक्त - फोटो : getty images

इन फायदों के बारे में भी जानिए

शोध में पाया गया है कि सूर्य के संपर्क में रहने मात्र की आदत भी आपको कई बीमारियों से भी बचा सकती है। यह टाइप-1 डायबिटीज, मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस), कई प्रकार के कैंसर जैसे कोलन, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को भी कम करती है। सूरज की रोशनी नींद की गुणवत्ता को ठीक रखने में भी कारगर पाई गई है। यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को नियंत्रित करके सर्कैडियन रिदम की समस्याओं को कम करने में लाभकारी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed