गर्मी के मौसम हर व्यक्ति की पहली जिम्मेदारी होती है कि वे अपनी सेहत पर खास ध्यान दें। गर्मी का मौसम यानी ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याएं। ऐसे में खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन गर्मियों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान 'काला नमक' भी कर देता हैं। जानिए अनेक पोषक तत्वों जैसे सोडियम क्लोराइड, सोडियम सल्फेट, सोडियम बाइसल्फेट, सोडियम बाइसल्फाइट, आयरन सल्फाइड, सोडियम सल्फाइड और आखिरी में हाइड्रोजन सल्फाइड से भरपूर काले नमक के फायदे।
{"_id":"5cde62aabdec2207186a5c0a","slug":"5-amazing-benefits-of-black-salt-in-summer-to-cure-health-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में किसी अमृत से कम नहीं है 'काला नमक', इन समस्याओं को करता है दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में किसी अमृत से कम नहीं है 'काला नमक', इन समस्याओं को करता है दूर
Fri, 17 May 2019 01:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
भारत में ज्यादातर गर्मियों में जो भी पेय तैयार किए जाते हैं, उनमें एक चीज हमेशा इस्तेमाल की जाती है, वो है काला नमक। गर्मियों में बनने वाले ज्यादातर पेय पदार्थों में काले नमक का इस्तेमाल होता है। रायता, आम पन्ना, जलजीरा या नींबूपानी इन सबमें काळा नमक का विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
- फोटो : pixabay
गुणकारी काले नमक के फायदे
काला नमक एक ठंडा नमक है, इसीलिए यह आयुर्वेदिक दवाओं और उपचार में एक महत्वपूर्ण सामग्री है। कहा जाता है कि यह नमक चिकित्सीय लाभ से भरा हुआ है।
काला नमक एक ठंडा नमक है, इसीलिए यह आयुर्वेदिक दवाओं और उपचार में एक महत्वपूर्ण सामग्री है। कहा जाता है कि यह नमक चिकित्सीय लाभ से भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
काला नमक उन लोगों के लिए अच्छा है जो पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। काला नमक कब्ज और गर्मियों के दौरान पेट फूलना जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है। काला नमक इन दोनों परेशानियों को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
बहुत ज्यादा गर्मी के चलते काफी लोगों को आंतों में गैस और जलन जैसी समस्या होने लगती है। वहीं पेय और खाद्य पदार्थों में काला नमक डालने से आंतों में होने वाली गैस की परेशानी से राहत मिलती है।