तंबाकू का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसी संदेश के प्रति जागरूकता के लिए हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक आकलन के अनुसार कहा है कि दुनियाभर में 13 से 15 वर्ष की उम्र के चार करोड़ बच्चे तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, तंबाकू के सेवन से हर साल 80 लाख लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डिजिटल पर्दे पर तंबाकू उत्पादों और ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। उसने सरकार से हर प्रकार के तंबाकू उत्पादों, उनके विज्ञापन और प्रायोजन पर रोक की अपील की है।
{"_id":"5ed361baf513ee191516e80e","slug":"4-crore-children-aged-13-to-15-years-using-tobacco-products-globally-say-who-on-world-no-tobacco-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ बच्चे करते हैं तंबाकू का सेवन, हर साल होती है 80 लाख लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
चार करोड़ बच्चे करते हैं तंबाकू का सेवन, हर साल होती है 80 लाख लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ
Sun, 31 May 2020 01:20 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 31 May 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस
- फोटो : Pixabay
तंबाकू उत्पादों को 'ना' कहें
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन पर बड़ी राशि खर्च
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, तंबाकू कंपनियों को इसका इस्तेमाल करने वाले नए ग्राहकों की हमेशा जरूरत होती है। इसलिए वे हर साल करीब नौ खरब डॉलर सिर्फ तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर खर्च करती हैं। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि तंबाकू उद्योग ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Say No to Cigarette
- फोटो : Social Media
तंबाकू सेवन करने वाले लोगों को कोरोना का ज्यादा खतरा
- तंबाकू कंपनियों ने ब्रांडेड मास्क बाजार में उतारे हैं और क्वारंटीन के दौरान होम डिलिवरी का विकल्प दिया है। कई देशों में तो कंपनियां अपने उत्पादों को 'अनिवार्य उत्पादों' की सूची में शामिल कराने में सफल रहे हैं। मालूम हो कि तंबाकू सेवन करने वाले लोगों को कोरोना का ज्यादा खतरा रहता है और संक्रमित होने के बाद उनमें ठीक होने की क्षमता कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू उत्पादों को 'ना' कहें
विश्व स्वास्थ्य संगठन की अपील
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्कूलों को तंबाकू या निकोटीन उद्योग से किसी प्रकार की मदद या प्रयोजन (स्पॉन्सरशिप) न लेने और कंपनियों को बच्चों के साथ संवाद नहीं करने देने की अपील की है। साथ ही किसी सेलिब्रिटी और अन्य प्रभावशाली लोगों से भी तंबाकू उत्पादों का प्रायोजक नहीं बनने की अपील की है।
विज्ञापन
10 में नौ लोगों को 18 साल से कम उम्र में लगती है लत
- तंबाकू कंपनियां किशोरों को तंबाकू की लत लगाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ प्रोमोशन निदेशक रूडिगर क्रेच के मुताबिक, किशोरों और युवाओं को जागरूक करना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि तंबाकू की लत वाले 10 में से नौ लोग 18 साल से कम उम्र में इसकी शुरुआत करते हैं। हम युवाओं को इतनी जानकारी देना चाहते हैं कि वे तंबाकू उद्योग के झांसे के खिलाफ आवाज उठा सकें।