फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year: नए साल में प्रोटीन डेफिशियेंसी दूर करने का लें निश्चय, आदतों में इन बदलाव से महीनेभर में दिखेगा असर

Thu, 01 Jan 2026 09:40 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 01 Jan 2026 09:40 AM IST
सार

New Year Health Tips: हम सभी नए साल में प्रवेश कर चुके हैं, लोग इस साल में खुद से कई चीजों का वादा करते हैं। इसी कड़ी में जो लोग प्रटीन की कमी से जूझ रहे हैं उन्हें कुछ नए साल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, जिससे उनकी ये समस्या दूर हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
2026 Year vow to eliminate protein deficiency Make these changes to your habits
प्रोटीन की कमी - फोटो : Freepik

High Protein Diet For Vegetarians: हमारे देश की आधी से अधिक आबादी प्रोटीन की उतनी खुराक नहीं ले पाती, जितनी एक व्यक्ति के लिए जरूरी होती है। हम सभी नए साल में प्रवेश कर चुके हैं ऐसे आइए एक नया संकल्प लेते हैं कि हम खुद के अच्छे सेहत के लिए 'प्रोटीन' की कमी नहीं होने देंगे। भारतीय थाली में कार्बोहाइड्रेट्स अधिक होने के कारण एक बड़ी आबादी प्रोटीन डेफिशियेंसी का शिकार है।



प्रोटीन केवल बॉडीबिल्डर्स के लिए ही नहीं, बल्कि सामान्य व्यक्ति की मांसपेशियों की मरम्मत, बालों की चमक, मजबूत नाखूनों और सबसे महत्वपूर्ण इम्युनिटी के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं, बार-बार बीमार पड़ते हैं या आपकी मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं, तो यह प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है।

साल 2026 को खुद को भीतर से मजबूत बनाने का वर्ष बनाएं। अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके आप मात्र एक महीने के भीतर अपने ऊर्जा स्तर और शारीरिक बनावट में बड़ा सुधार देख सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2026 Year vow to eliminate protein deficiency Make these changes to your habits
पनीर - फोटो : Adobe Stock

ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें
अपने दिन की शुरुआत कभी भी केवल चाय-बिस्किट या भारी कार्ब्स से न करें। 2026 में अपनी पहली मील में अंडे, पनीर, अंकुरित अनाज या ग्रीक योगर्ट को शामिल करने का नियम बनाएं। प्रोटीन युक्त नाश्ता करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप दिनभर 'अनहेल्दी स्नैकिंग' से बच जाते हैं। यह आपकी मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है और वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Diabetes Risk: आंखें बताती हैं कहीं आपको शुगर की बीमारी तो नहीं? ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान

2026 Year vow to eliminate protein deficiency Make these changes to your habits
चना - फोटो : freepik.com

स्नैक्स में ये चीजें खाएं
शाम की छोटी भूख के लिए समोसे या चिप्स के बजाय प्रोटीन से भरपूर विकल्पों को चुनें। भुने हुए चने, मखाने, बादाम या अखरोट का एक मुट्ठी सेवन आपके प्रोटीन के दैनिक लक्ष्य को पूरा करने में मदद करता है। यह आदत न केवल आपके रक्त शर्करा को स्थिर रखती है, बल्कि आपकी मांसपेशियों को लगातार पोषण भी प्रदान करती है। एक महीने तक इसे फॉलो करने पर आपकी त्वचा में भी निखार आने लगेगा।

ये भी पढ़ें- Winter Tips: भीषण ठंड में रसोई की इन चार चीजों से तुरंत बना लें दूरी, वरना डॉक्टर के पास जाना तय है!

विज्ञापन
विज्ञापन
2026 Year vow to eliminate protein deficiency Make these changes to your habits
अरहर और मसूर का मिक्स दाल - फोटो : Adobe Stock
शाकाहारी लोग ये करें
अगर आप शाकाहारी हैं, तो साल 2026 में अपनी डाइट में सोया चंक्स, दालें, टोफू और क्विनोआ जैसी चीजों की मात्रा बढ़ाएं। अक्सर शाकाहारी लोग पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पाते, इसलिए हर मुख्य भोजन (लंच और डिनर) में कम से कम एक 'प्रोटीन सोर्स' होना अनिवार्य करें। अलग-अलग दालों को मिलाकर बनाने वाली खिचड़ी या दाल का सूप प्रोटीन के एमिनो एसिड प्रोफाइल को पूरा करने का एक बेहतरीन तरीका है।
विज्ञापन
2026 Year vow to eliminate protein deficiency Make these changes to your habits
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
हाइड्रेशन और एब्जॉर्प्शन का रखें ध्यान
सिर्फ प्रोटीन खाना ही काफी नहीं है, शरीर इसे पचा सके यह भी जरूरी है। अपनी डाइट में फाइबर और पर्याप्त पानी शामिल करें ताकि प्रोटीन का एब्जॉर्प्शन बेहतर हो सके। एक स्वस्थ शरीर ही सफल भविष्य की नींव है, इसलिए इस नए साल अपने शरीर को स्वस्थ्य पोषण देने का संकल्प लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed