फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: इन 10 संभावनाओं और आशंकाओं की वजह से सर्दियों में कहर बरपा सकता है कोरोना वायरस

Mon, 19 Oct 2020 04:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 19 Oct 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
10 Reason of Why Coronavirus may be fatal in winter, Covid 19 cases may increase in India in winter season
Coronavirus - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

चीन के वुहान में पिछले साल आखिरी महीनों में कोरोना वायरस का मामला सार्वजनिक तौर पर सामने आया था। इसके दो से तीन महीने के अंदर कोरोना कई देशों में पांव पसार चुका था। अक्सर सर्दियों में वायरल संक्रमण की आशंका के मद्देनजर यह कहा जा रहा था कि गर्मी आने पर यह वायरस अन्य बीमारियों की तरह खत्म हो जाएगा या कम हो जाएगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। अब फिर से सर्दियों का मौसम आने वाला है और यह कहा जा रहा है कि सर्दियों में कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। सर्दियों में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका भारत के लिए चिंता का विषय है। सर्दियों में महामारी की दूसरी लहर आती है तो स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। 

10 Reason of Why Coronavirus may be fatal in winter, Covid 19 cases may increase in India in winter season
Coronavirus infection - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी से निपटने के लिए और इस दिशा में चल रहे प्रयासों के समन्वयन के लिए देश में गठित केंद्रीय विशेषज्ञ पैनल के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी माना है कि सर्दियों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आ सकती है। उन्होंने कहा है, सर्दियों का मौसम आ रहा है तो यूरोप के देशों में कोविड-19 के मामलों का बढ़ना शुरू हो चुका है। हम भी इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते हैं। सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका पर उन्होंने कहा कि हम अभी भी वायरस के बारे में सीख रहे हैं, बहुत-सी चीजें हो सकती हैं। सर्दियों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के पीछे कई वजहें गिनाई जा रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में: 

10 Reason of Why Coronavirus may be fatal in winter, Covid 19 cases may increase in India in winter season
कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन में भी हालात खराब होते जा रहे हैं(File Photo) - फोटो : PTI
  • ब्रिटेन में सर्दियों की शुरुआत के साथ कोरोना के मामलों में 40 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस सर्दी ब्रिटेन में 1.20 लाख से ज्यादा मौतें हो सकती हैं। 
  • कोरोना वायरस पहली बार नवंबर 2019 में वुहान में पाया गया था और दिसंबर में अन्य जगहों पर भी फैलना शुरू हो गया था, इसलिए भी संभावना जताई जा रही है कि नवंबर-दिसंबर में इसका प्रसार बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 Reason of Why Coronavirus may be fatal in winter, Covid 19 cases may increase in India in winter season
ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण गंभीर है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • कोरोना महामारी के शुरुआती महीनों के दौरान संक्रमण फैलने के बाद यह अफवाह थी कि गर्मी के मौसम में कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। गर्मी गुजरी, मॉनसून भी गुजर गया, लेकिन कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हुए। कोरोना वायरस पर हुए कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि इस पर मौसम के तापमान का बहुत असर नहीं पड़ता। 
विज्ञापन
10 Reason of Why Coronavirus may be fatal in winter, Covid 19 cases may increase in India in winter season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
  • सर्दियों में मौसमी बीमारियों ओर दूसरे तरह के फ्लू के पनपने की ज्यादा आशंका रहती है। ऐसा भी देखा गया है कि सर्दियों में वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते हैं। कोरोना भी एक तरह का वायरल संक्रमण ही है,  इसलिए इसको लेकर भी ऐसी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस पर किसी शोध के जरिए पुष्टि नहीं हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed