फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: 18 साल के युवाओं से लेकर 80 साल के बुजुर्ग पर भी कारगर साबित हुई यह कोरोना वैक्सीन

Mon, 19 Oct 2020 03:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 19 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
this Chinese COVID-19 vaccine is effective on youth and old age men too. Coronavirus Vaccine shows promise in human trial
कोरोना वैक्सीन (Coronavirus vaccine) - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। वहीं, भारत, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देशों में भी वैक्सीन पर कामयाबी मिलने की उम्मीद है। चीन से एक और अच्छी खबर यह है कि यहां की एक नई कोरोना वैक्सीन (Coronavirus vaccine) ने ट्रायल के दौरान लोगों पर अच्छा असर दिखाया है। वैक्सीन का इंसानों की एंटीबॉडी पर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। हाल ही में 'दि लैंसेट इंफेक्शियस डिसीज जर्नल' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, यह वैक्सीन युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक पर कारगर साबित हुई है। 

this Chinese COVID-19 vaccine is effective on youth and old age men too. Coronavirus Vaccine shows promise in human trial
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खबरों के मुताबिक, वैक्सीन के बारे में लैेंसेट में प्रकाशित परिणाम एक छोटे क्लीनिकल ट्रायल के शुरुआती चरण का हिस्सा था, जो निष्क्रिय किए गए SARS-CoV-2 वायरस पर आधारित है। इस वैक्सीन का नाम है- BBIBP-CorV, जिसका चीन में 29 अप्रैल से 30 जुलाई के बीच इस वैक्सीन कैंडिडेट का ट्रायल हुआ था। इस क्लिनिकल स्टडी में 'बीजिंग इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स' समेत कई बड़े संस्थानों के शोधकर्ता शामिल हुए थे। 

this Chinese COVID-19 vaccine is effective on youth and old age men too. Coronavirus Vaccine shows promise in human trial
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने शुरुआती चरण के ट्रायल में शामिल 42 वॉलेंटियर्स में एंटीबॉडी का अच्छा इम्यून रेस्पॉन्स नोट किया गया है। बता दें कि पहले चरण के ट्रायल में दो उम्र समूह के लोग शामिल हुए। 18 से 59 साल की उम्र के 96 लोग और 60 से 80 साल के उम्र के 96 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
this Chinese COVID-19 vaccine is effective on youth and old age men too. Coronavirus Vaccine shows promise in human trial
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूसरे चरण के ट्रायल में 18 से 59 साल के 448 वॉलेंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई थी। दि लैंसेट में प्रकाशित रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि यह वैक्सीन असरदार तो है ही, साथ ही ट्रायल के दौरान किसी वॉलंटियर में इसके गंभीर साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि शुरुआती चरणों के ट्रायल का उद्देश्य वैक्सीन की सुरक्षा और इम्यून रिस्पॉन्स की जांच करना रहा है। 

विज्ञापन
this Chinese COVID-19 vaccine is effective on youth and old age men too. Coronavirus Vaccine shows promise in human trial
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, क्लीनिकल ट्रायल के शुरुआती स्टेज पर मिले ये आंकड़े तीसरे चरण के ट्रायल में बेहद उपयोगी साबित होंगे। हालांकि अभी इस बारे में पूरी तरह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि यह वैक्सीन लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पर्याप्त है या नहीं। मालूम हो कि चीन की चार अन्य वैक्सीन भी तीसरे यानी अंतिम चरण के ह्यूमन ट्रायल में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed