फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टारलिंक लाइसेंस विवाद: भारत पर बयानों से विवाद में आए एलन मस्क कौन हैं?

Sat, 10 Oct 2026 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 10 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

Elon Musk Kaun Hain: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने आरोप लगाया कि कुछ खास उद्योगपति भारत में उनकी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस की एंट्री को रोक रहे हैं। हालांकि भारत सरकार ने बयान जारी करते हुए मस्क के आरोपों का खंडन किया। आइए जानते हैं कि एलन मस्क कौन हैं, उनकी शिक्षा, करियर और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर उनका क्या प्रभाव है।

विज्ञापन
Elon Musk Net Worth 2026: Education Career Starlink License India Controversy
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

Elon Musk Net worth 2026: मशहूर उद्योगपति एलन मस्क की भारत को लेकर टिप्पणी के कारण चर्चा में हैं। एक्स पर उनके एक पोस्ट से भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की मंजूरी को लेकर बहस तेज हुई है। मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को व्यंग्यात्मक रूप से 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खास उद्योगपति भारत में उनकी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस की एंट्री को रोक रहे हैं। 



भारत सरकार ने बयान जारी करते हुए मस्क के आरोपों का खंडन किया। जवाब में भारत सरकार ने कहा कि देश किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता। सरकार के अनुसार, स्टारलिंक समेत सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों को सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं और स्पेक्ट्रम आवंटन की आवश्यकताएं पूरी करनी हैं। आइए जानते हैं कि एलन मस्क कौन हैं? 

Trending Videos
Elon Musk Net Worth 2026: Education Career Starlink License India Controversy
एलन मस्क - फोटो : amarujala.com

एलन मस्क कौन हैं?

 

 

 

एलन मस्क दुनिया के चर्चित उद्योगपतियों और टेक्नोलॉजी उद्यमियों में शामिल हैं। उनका जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। वह इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और रॉकेट एवं अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के प्रमुख हैं।

इसके अलावा, वह न्यूरालिंक और द बोरिंग कंपनी जैसे उपक्रमों से भी जुड़े हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिकाना समूह और एआई क्षेत्र में उनकी भूमिका भी उन्हें लगातार सुर्खियों में रखती है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी भी हैं। 

Elon Musk Net Worth 2026: Education Career Starlink License India Controversy
एलन मस्क - फोटो : एक्स/पीयर्स मोर्गन

एलन मस्क की शिक्षा

मस्क ने शुरुआती पढ़ाई दक्षिण अफ्रीका में की। बाद में वह कनाडा गए और फिर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में पढ़ाई की। उन्होंने यहां से भौतिकी में स्नातक डिग्री और व्हार्टन स्कूल से अर्थशास्त्र में स्नातक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई शुरू की, लेकिन कुछ ही दिनों में उद्यम शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk Net Worth 2026: Education Career Starlink License India Controversy
एलन मस्क का करियर और कंपनियां - फोटो : AI जनरेटेड

एलन मस्क का करियर

 

 

मस्क ने 1990 के दशक में इंटरनेट से जुड़ी कंपनी Zip2 की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने X.com नाम की ऑनलाइन भुगतान कंपनी बनाई, जिसका विलय आगे चलकर पेपाल से जुड़ी कंपनी के साथ हुआ। 2002 में पेपाल को ईबे ने खरीद लिया।

इसी वर्ष मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की। बाद में वह टेस्ला से जुड़े और इलेक्ट्रिक कारों के विकास तथा उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दूसरे बिजनेस में न्यूरालिंक, जो मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस तकनीक पर काम करती है, और द बोरिंग कंपनी शामिल हैं। स्टारलिंक स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जिसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना है।

विज्ञापन
Elon Musk Net Worth 2026: Education Career Starlink License India Controversy
Elon Musk Tesla Car - फोटो : Social Media

एलन मस्क का घर और कार कलेक्शन

मस्क की जीवनशैली को लेकर भी लोगों में काफी दिलचस्पी रहती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क ने कई लग्जरी प्रॉपर्टीज बेची हैं। उनके पास विभिन्न लोकेशंस पर प्रॉपर्टी रही हैं।

उनके पास दुनिया भर में कई संपत्तियां हैं, जिनमें आज के समय के हिसाब से लग्ज़री घर, प्राइवेट एस्टेट और हाई-एंड रियल एस्टेट शामिल हैं। मस्क ने कई बार बताया कि वे बहुत कम पारंपरिक घरों में रहते हैं, लेकिन उनके पास फिर भी स्पेस, टेक्नोलॉजी और आराम से भरी जगहें हैं।

हालांकि मस्क बता चुके हैं कि उनके पास कोई स्थायी घर नहीं है। वे अक्सर दोस्तों के घर या अपने ऑफिस में ही रात गुजार लेते हैं। 2022 में उन्होंने बताया था कि वे ज्यादातर समय SpaceX मुख्यालय के पास एक छोटे से 50,000 डॉलर के घर में रहते हैं। इसके अलावा, कई बार वे Tesla या SpaceX के ऑफिस में ही सो जाते हैं।
 

गाड़ियों का कलेक्शन

उनके पास लगभग 78 मिलियन डाॅलर की कीमत का Gulfstream G700 प्राइवेट जेट है, जो पांच लिविंग एरिया और शानदार इंटीरियर्स के साथ है। वहीं Gulfstream G650ER लंबी दूरी के लिए महंगा जेट है जो उनके फ्लाइट बेड़े का हिस्सा है।

मस्क के पास कई खास कारें हैं जिनमें टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें प्रमुख हैं। इसके अलावा उनके कलेक्शन में McLaren F1 और पोर्श, रोलेक्स जैसी प्रीमियम कारें भी शामिल रही हैं। हर एक का मूल्य करोड़ों डॉलर में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed