फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोड़ों के दर्द के उपचार के लिए सर्दियों में करें मेथीदानों का इस तरह से सेवन, जानिए इससे जुड़े अन्य फायदे

Tue, 29 Dec 2020 03:13 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 29 Dec 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
eat fenugreek seeds for joint pain in winter season also know other benefits
मेथीदाने सर्वगुणसम्पन्न होते हैं - फोटो : Social Media

सर्दियों में मेथीदाने का सेवन किसी जादुई औषधी का सेवन करने जैसी ही है क्योंकि इन्हें प्रतिदिन खाने से कई सारी शारीरिक समस्याओं का उपचार अपने आप ही हो जाता है। मेथीदाने सर्वगुणसम्पन्न होते हैं। इनमें जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा, सेलेनियम, जस्ता, मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। इनके सेवन से रोग- प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानिए मेथीदानों से जुड़े अन्य फायदे।  


 

 

 

 

 

 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

 

 

Trending Videos
eat fenugreek seeds for joint pain in winter season also know other benefits
जुकाम भी आसानी से नहीं हो पाता है - फोटो : Social media

रोग-प्रतिरोधक क्षमता
शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मेथीदाने बेहद गुणकारी होते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामीन-सी, पोटेशियम और आयरन शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। सर्दियों में इनका सेवन यदि नियमित रूप से किया जाए तो सर्दीली हवाओं से जुकाम भी आसानी से नहीं हो पाता है इसलिए इनका सेवन अवश्य करें।

 

eat fenugreek seeds for joint pain in winter season also know other benefits
बुरा कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है - फोटो : social media

कोलेस्ट्रोल रहेगा नियंत्रित
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मेथीदाने का सेवन रामबाण उपचार है।  इसके इस्तेमाल से शरीर में मौजूद बुरा कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। मेथीदानों में नारिंगेनिन नामक फ्लेवोनोइड होता है। यह रक्त में लिपिड के लेवल को कम करने में सक्षम होता है। साथ ही इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिस कारण मरीज का उच्च कोलेस्ट्रॉल थोड़े ही दिन में कम होने लगता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
eat fenugreek seeds for joint pain in winter season also know other benefits
मेथीदाने में एंटीइंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
पीरियड्स का दर्द
कई सारी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। ऐसे में मेथीदाने का सेवन उन्हें इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। मेथीदाने में एंटीइंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं जो कि मासिक धर्म में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते हैं इसलिए महिलाओं ने तो इन दिनों मेथीदाने का सेवन करना ही चाहिए।
 
विज्ञापन
eat fenugreek seeds for joint pain in winter season also know other benefits
रात में मेथीदाने भिगोकर रख दें - फोटो : social media
जोड़ों का दर्द
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है, उन्हें तो सर्दियों में मेथीदाने का सेवन करना ही चाहिए। सर्दियों में बुजुर्गों को तो जोड़ों का दर्द ज्यादा ही होता है जो कि कई बार असहनीय पीड़ा देता है इसलिए रात में मेथीदाने भिगोकर रख दें और सुबह इनका खालीपेट सेवन करें। ऐसा करने से जल्दी ही राहत मिलेगी। मेथीदाने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की समस्या से भी राहत देता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed