फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अपना आधार एनरोलमेंट नंबर भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, पाने का ये है एकदम आसान तरीका

Wed, 22 Sep 2021 08:21 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 22 Sep 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
easy way to get Forgot Aadhaar Enrollment Number
आधार कार्ड - फोटो : iStock

आजकल आधार कार्ड के बिना कोई भी काम कराना बड़ा ही मुश्किल है। भारतीय नागरिकों के लिए यह एक बेहद ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर घर और गाड़ी खरीदने तक, हर चीज के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आप ऐसे किसी भी काम के लिए जाइए, सबसे पहले आपसे आधार कार्ड ही मांगा जाता है। आधार कार्ड दरअसल 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई जारी करता है। आधार कार्ड में आपकी बायोमेट्रिक और अन्य जानकारियां सुरक्षित होती हैं। वैसे तो लगभग हर किसी के पास आज आधार कार्ड उपलब्ध है और जिनके पास नहीं है वो ई-आधार से काम चला रहे हैं। यह भी आधार कार्ड की तरह ही वैध होता है। लेकिन अगर आपके पास ये दोनों ही चीजें नहीं हैं और आप अपना आधार एनरोलमेंट नंबर (आधार नंबर) भी भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चलिए आपको बताते हैं इसे पाने का तरीका... 

easy way to get Forgot Aadhaar Enrollment Number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आधार एनरोलमेंट नंबर पता करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके पास वह मोबाइल नंबर मौजूद होना चाहिए, जो आधार में दर्ज है और आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस की सुविधा भी होनी चाहिए। मोबाइल नंबर के अलावा रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 

easy way to get Forgot Aadhaar Enrollment Number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब आप इंटरनेट के जरिये अपने मोबाइल पर resident.uidai.gov.in वेबसाइट ओपन करिए। उसमें आपको माय आधार ऑप्शन दिखाई देगा, उसे आप सेलेक्ट कर लीजिए। जब एक और इंटरफेस खुल जाए तो नीचे की ओर बढ़ते हुए आधार सर्विस सेक्शन में जाएं और वहां रिट्रीव लॉस्ट या फारगॉटेन ईआईडी या यूआईडी पर क्लिक करें और वहां जो भी जानकारी आपसे मांगी जाए, उसे बॉक्स में भर दें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया होगा, उसे और नीचे दिए गए कुछ डिजिट को भरकर लॉगइन करें। बस आपका आधार एनरोलमेंट नंबर आपके मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy way to get Forgot Aadhaar Enrollment Number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : facebookAll India Radio News

यूआईडीएआई के मुताबिक, जिन लोगों ने अपने आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पंजीकृत नहीं किया है, उन्हें ईआईडी या यूआईडी नंबर की पुनर्प्राप्ति के लिए निकटतम स्थायी नामांकन केंद्र जाना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed