सर्दियों में हैवी ब्लैंकेट यानी भारी कंबल बहुत काम आते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत तो तब होती है, जब ये गंदे हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें धोना बड़ा ही मुश्किल काम होता है। दरअसल, पानी में डालने के बाद ये इतने भारी हो जाते हैं कि इन्हें उठाना पहाड़ उठाने के समान हो जाता है। हालांकि अधिकतर लोग भारी कंबल को ड्राई क्लीनिंग के लिए दे देते हैं, लेकिन बार-बार ड्राई क्लीनिंग के लिए देना संभव नहीं होता है, क्योंकि उसमें काफी पैसे खर्च होते हैं। अगर कंबल के कपड़े नाजुक हैं तो उन्हें ड्राई क्लीनिंग के लिए दिया जा सकता है, क्योंकि घर में धोने से इनके खराब होने की आशंका ज्यादा रहती है, लेकिन ऊनी और कॉटन वाले भारी कंबल को आप घर में भी धो सकते हैं और उसके अंदर जमी गंदगी को निकाल सकते हैं। हालांकि इस काम में थोड़ी मेहनत ज्यादा लगेगी, लेकिन आप अपने हिसाब से अच्छे से उसे धो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप आसानी से हैवी ब्लैंकेट को साफ कर सकते हैं।
{"_id":"614b0fa28ebc3e7fcd0096f8","slug":"easy-tips-to-wash-heavy-blanket-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: भारी कंबल को घर पर ही धोने का आसान तरीका जान लें, पैसों की होगी बचत","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
काम की बात: भारी कंबल को घर पर ही धोने का आसान तरीका जान लें, पैसों की होगी बचत
Thu, 23 Sep 2021 08:25 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
कंबल धोने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
धोने से पहले करें ये काम
- हैवी ब्लैंकेट को धोने से पहले आप उसे कपड़े सुखाने वाले किसी तार पर फैला दें और एक डंडे की मदद से उसे अच्छी तरह झाड़ लें, ताकि अंदर जमी हुई धूल काफी हद तक निकल जाए। इससे ये होगा कि आपको कंबल धोते वक्त ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कपड़े धोने वाले साबुन से धोएं
- अब कंबल को धोने के लिए एक बड़ा सा टब ले लें और साथ ही कपड़े धोने वाला साबुन भी। आप चाहें तो डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है। खैर हम बात करते हैं साबुन की। तो ऐसा करें कि साबुन को चाकू से काटकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें और उसे पानी में डालकर गैस पर चढ़ा दें। जब साबुन पूरी तरह पानी में गल जाए, तो उस पानी को कंबल वाले टब में डाल दें और साथ ही उसमें और भी पानी मिला दें। अब कंबल को पैरों की मदद से हर तरफ से दबाएं और उलट-पलट करते रहें। करीब 15-20 मिनट तक ऐसा करने के बाद कंबल को साफ पानी से 4-5 बार धो लें। अब कंबल को निचोड़ने के बजाय बेहतर होगा कि उसे सीधे तार पर सूखने के लिए डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शैंपू की मदद से कंबल धोने का तरीका
- आप हैवी ब्लैंकेट को धोने के लिए शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक आसान सा तरीका है। पहले तो आप कंबल को साफ पानी से 2-3 तीन बार धो लें, उसके बाद एक टब में शैंपू और पानी का घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में शैंपू का इस्तेमाल न करें। अब कंबल को उस घोल में डालकर कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर उसके बाद उसे पैरों की मदद से साफ कर लें।