फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earth Day 2020: आखिर क्यों मनाया जाता है अर्थ डे? जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

Wed, 22 Apr 2020 08:05 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 22 Apr 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Earth Day 2020 know the rason of celebration of earth day history and fact
Earth Day 2020 - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन देने के लिए हर साल 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' (Earth Day) मनाया जाता है। बता दें कि पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने पर्यावरण की शिक्षा के रूप में की थी। सबसे पहले इस दिन को मनाने की शुरुआत सन् 1970 में हुई, जिसके बाद आज इस दिन को लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं।





हर साल इस दिवस को मनाने के लिए एक विशेष थीम भी होता है। पृथ्वी दिवस 2020 के लिए थीम जलवायु कार्रवाई है। जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य और जीवन-समर्थन प्रणालियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, जो हमारी दुनिया को रहने योग्य बनाता है।

Earth Day 2020 know the rason of celebration of earth day history and fact
Earth Day 2020 - फोटो : Pixabay

साल 1970 में हुई थी इसकी शुरुआत
22 अप्रैल 1970 को पहला अर्थ डे मनाया गया था। इसकी शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण भारी बर्बादी हुई थी, जिससे वह बहुत आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ करने का फैसला किया। 22 जनवरी को समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था, जिससे 10,000 सी-बर्ड, डाल्फिन, सील और सी-लायंस मारे गए थे। इसके बाद नेल्सन के आह्वाहन पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था।

Earth Day 2020 know the rason of celebration of earth day history and fact
Earth Day 2020 - फोटो : Pixabay

आखिर 22 तारीख ही क्यों चुनी
नेल्सन ने ऐसी तारीख को चुना जो इस दिवस में लोगों की भागीदारी को अधिकतम कर सके। उन्हें इसके लिए 19 से 25 अप्रैल तक का सप्ताह सबसे अच्छा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Earth Day 2020 know the rason of celebration of earth day history and fact
Earth Day 2020 - फोटो : फाइल फोटो

'अर्थ डे' शब्द किसने दिया था
'पृथ्वी दिवस' या 'अर्थ डे' शब्द को लोगों के बीच सबसे पहले लाने वाले जुलियन कोनिग (Julian Koenig) थे। सन् 1969 में उन्होंने सबसे पहले इस शब्द से लोगों को अवगत करवाया। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आन्दोलन को मनाने के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन की तारीख 22 अप्रैल को चुना। उनका मानना था कि 'अर्थ डे' के साथ 'बर्थ डे' ताल मिलाता है।

विज्ञापन
Earth Day 2020 know the rason of celebration of earth day history and fact
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

आज भी पर्यावरण-प्रेमी नदियों में फैक्ट्री का गंदा पानी डालने वाली कंपनियों को रोकने ,जहरीला कूड़ा इधर उधर फेकने पर रोक लगाने और जंगलों को काटने वाली आर्थिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed