Diwali 2024 Rangoli Design Ideas: दीपोत्सव शुरू हो चुका है। लोगों के घरों के बाहर सुंदर और रंग बिरंगी लाइट्स जगमगा रही हैं, वहीं दीपक की रोशनी घर के अंधेरे कोने को प्रकाशित कर रहे हैं। दीपावली उत्सव प्रकाश पर्व होने के साथ ही सुंदरता का अद्भुत नजारा भी देखने को देता है। दीपावली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन होता है। मान्यता है कि दीपावली पर भगवान भक्त के घर आते हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए पूरे घर की साफ सफाई की जाती है। घर के कोने कोने को प्रकाशित किया जाता है, ताकि कहीं भी अंधकार न हो। साथ ही घर की सजावट की जाती है।
दिवाली के मौके पर घर की सजावट के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, जिसमें कुछ पारंपरिक तरीके लगभग हर घर में आज भी अपनाए जाते हैं। इसमें घर के द्वार पर बंधनवार बांधना, आंगन में रंगोली बनाना या घर के मंदिर को फूलों व रंगोली से सजाना शामिल है। रंगोली देखने में जितनी आकर्षक होती है, उतना ही सजावट का ये सस्ता और आसान विकल्प भी है। इस दीपावली आप भी अपने घर-आंगन को रंगोली के सुंदर रंगों से सजाएं। यहां आपको दीपावली के लिए कुछ सरल और सुंदर रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देखकर आप रंगोली बना सकती हैं।
2 of 8
दिवाली के लिए खूबसूरत लक्ष्मी गणेश वाली रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी गई हैं
- फोटो : Instagram
दिवाली की रंगोली डिजाइन में एक दीपक की आकृति त्योहार के अर्थ को झलका देगी। आप घर के आंगन में ऐसी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसमें दीपक के सात ही गोलाकार रंगोली के अंदर हैप्पी दिवाली भी लिखा गया है। आप भी इसी तरह रंगोली डिजाइन बनाकर घर आने वाले मेहमानों का स्वागत करें।
3 of 8
दिवाली के लिए खूबसूरत लक्ष्मी गणेश वाली रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी गई हैं
- फोटो : Instagram
रंगोली बनाते समय आप माता लक्ष्मी के चरण की आकृति भी बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन काफी सरल है। आयताकार या गोलाकार आकृति में रंग भरकर दूसरे रंग से माता लक्ष्मी के चरण बनाएं। इस रंगोली डिजाइन को आप घर के मंदिर के अंदर भी बना सकते हैं।
4 of 8
दिवाली के लिए खूबसूरत लक्ष्मी गणेश वाली रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी गई हैं
- फोटो : Instagram
मोर वाली ये रंगोली डिजाइन भले ही देखने में आपको कठिन लगे लेकिन इसे बनाना सरल है। अगर आपको थोड़ा बहुत भी रंगोली बनाना आता है, तो इसे आप आसानी से बना सकते हैं। इसमें एक गोलाकार आकृति में मोर का ऊपरी अंग बनाया गया है और पीले रंग के बाॅर्डर को मोर पंख की आकृति दी गई है
5 of 8
दिवाली के लिए खूबसूरत लक्ष्मी गणेश वाली रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी गई हैं
- फोटो : Instagram
वक्त कम है लेकिन रंगोली बेहद आकर्षक बनानी है तो इस डिजाइन को जमीन पर उतार सकती हैं। इसे बनाना बेहद सरल है। किसी एक रंग से गोले को भरें। अब किसी नुकीली चीज या उंगली की मदद से इस तरह से भरे रंगों को हटाएं जिससे गणेश भगवान का मुंह बन जाए। गणेश जी की आकृति वाली ये रंगोली डिजाइन कम वक्त और कम रंग में बनकर तैयार हो जाएगी।