दिवाली पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है जिससे प्रसन्न होकर मां अपने भक्तों की धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर करती है। इसलिए हर कोई देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयास करता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। चाहे धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी हो या फिर झाड़ू की, साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा के लिए किसी भी तरह के अनुष्ठान करने की बात हो, सभी कोशिशें की जाती है। आइए जानें ऐसी ही कुछ छोटी-छोटी चीजों की खरीदारी के बारे में जिसे करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और पूरे साल घर पर पैसों की कमी नही होगी।
Diwali 2019: इस दिवाली घर ले आएं सस्ती सी ये पांच चीजें, पूरे साल नही होगी पैसों की तंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर लोग सिर्फ इस बात को जानते हैं कि कछुआ फेंग शुई के अनुसार शुभ होता है। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु विज्ञान में भी कछुए को एक खास स्थान दिया गया है। घर में धातु का बना कछुआ रखने से कई बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है। कछुआ वास्तु शास्त्र और फेंग शुई की दृष्टि में सुख-शांति का प्रतीक माना गया है।
इस दिवाली पीतल या तांबे से बना पिरामिड खरीदकर घर के उस हिस्से में रखें जहां परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसा करने से घर के लोगों की आय में वृद्धि होती है।
इस दिवाली मिट्टी की एक सुराही खरीदकर घर की उत्तर दिशा में पानी से भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। अगर मिट्टी की सुराही न मिल पा रही हो तो मिट्टी का घड़ा भी खरीद सकते हैं। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह घड़ा या सुराही जो भी आपके पास वो कभी भी खाली न रहें। इसमें पानी खत्म होते ही दोबारा भर कर रख दें।
अगर आप अपने घर में मोर का पंख रखते हैं तो वह आपके घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाता है। घर में सही जगह पर सही तरीके से मोर पंख रखा जाए तो वह आपको कई लाभ पहुंचाता है। घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करने से घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म हो सकती है।