फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सीन आने तक बनानी होगी ‘वर्क फ्रॉम होम’ की आदत पर काम करने का सही तरीका क्या है?

Mon, 11 May 2020 12:39 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus tips: Know the right way to work from home till Covid 19 vaccine, We must make habit
घर से काम करने की आदत डालनी होगी

कोरोना को दुनिया में दस्तक दिए हुए करीब छह महीने होने वाले हैं। अधिकतर देश आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के तैयारी कर रहे हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि जब तक वायरस की वैक्सीन नहीं बन जाती है तब तक इससे बचाव संभव नहीं है। सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है। ऐसे में लोगों को आने वाले कुछ समय तक घर से काम करने की आदत डालनी होगी लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

Coronavirus tips: Know the right way to work from home till Covid 19 vaccine, We must make habit
गंभीर मामलों में व्यक्ति की रात की नींद खराब हो सकती है
  • 89 फीसदी को हो जाती है नींद न आने की तकलीफ

ब्रिटेन की नींद विशेषज्ञ डॉ. सूफी बॉस्टॉक बताती हैं कि वर्क फ्रॉम होम में बिस्तर पर बैठकर काम बिलकुल न करें। इस तरीके से लंबे समय तक काम करने से शरीर का पॉश्चर खराब हो सकता है। कार्यक्षमता घट सकती है। मन भी नहीं लगेगा। गंभीर मामलों में व्यक्ति की रात की नींद खराब हो सकती है। देखा गया है कि जो बिस्तर पर बैठकर दफ्तर का काम निपटाने वालों में 89 फीसदी लोगों को नींद संबंधी तकलीफ हो जाती है।

Coronavirus tips: Know the right way to work from home till Covid 19 vaccine, We must make habit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • घर में लोवर या पायजामा पहन काम न करें

घर में ऑफिस की तरह काम करना है तो सबसे पहले ऑफिस जाने का जो भी समय हो उसी हिसाब से अपनी दिनचर्या रखें और तैयार हों। लोवर या पैजामा पहनकर काम न करें। काम में मन नहीं लगेगा।  साफ-सफाई का ध्यान रखें जिससे काम के दौरान मन में किसी तरह का भटकाव पैदा न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus tips: Know the right way to work from home till Covid 19 vaccine, We must make habit
Work from Home
  • बिस्तर पर नहीं कुर्सी पर बैठकर करें काम

बिस्तर पर बैठकर लैपटॉप पर काम करने से पीठ में दर्द की संभावना बढ़ती है, क्योंकि लैपटॉप पर देखने के लिए व्यक्ति शरीर को सुविधानुसार मोड़ता है। कुर्सी या डेस्क पर बैठकर काम करें ताकि पीठ सीधे रहे। आइसोलेशन में हैं तो ध्यान रखें। आराम और काम के बीच अंतर रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed