फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2019: कैंडल, लाइट्स, घंटियां और चॉकलेट, घर पर ऐसे सजाएं क्रिसमस ट्री

Wed, 25 Dec 2019 09:31 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Christmas Tree Decorations Ideas How to Make Xmas Tree at Home
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

क्रिसमस को लेकर हर ओर उत्साह का माहौल है। खासकर बच्चे बहुत ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। इस त्यौहार पर बच्चों के बीच घूमने-फिरने, गिफ्ट मिलने, घर सजाने को लेकर खूब उत्साह दिखता है। आप भी जरूर चाहते होंगे कि क्रिसमस के अवसर पर आपका घर भी शानदार दिखे और इसके लिए आपने घर को सजाना शुरू भी कर दिया होगा। इन सबके बीच क्रिसमस ट्री को खासतौर से सजाना बहुत ही रोमांचक होता है। सभी चाहते हैं कि उनका क्रिसमस ट्री सबसे आकर्षक दिखे। तो आइए, हम आपको बताते हैं घर पर क्रिसमस ट्री सजाने के कुछ तरीकों के बारे में:

Christmas Tree Decorations Ideas How to Make Xmas Tree at Home
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

रंग बिरंगी लाइट्स से चमकाएं क्रिसमस ट्री
आजकल बाजार में कई तरह की रंग-बिरंगी लाइट्स उपलब्ध हैं, जैसी कि दीपावली के मौकों पर लगाई जाती है। अगर आपके घर में दिवाली के समय खरीदी गई लाइट्स उपलब्ध हो, तो आप उसे भी उपयोग कर सकते हैं। क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइट लगाकर आकर्षक बनाया जा सकता है। अलग-अलग प्रकार की लाइट्स लगाने से क्रिसमस ट्री और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

Christmas Tree Decorations Ideas How to Make Xmas Tree at Home
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

ऐसे सजाएं कि लगे बर्फबारी हुई हो
दिसंबर बर्फबारी का समय होता है और ऐसा दृश्य आप घर पर भी तैयार कर सकते हो। इसके लिए आपको करना ये होगा कि आप क्रिसमस ट्री पर जगह-जगह रूई के फाहे लगा दें। ध्यान रखें कि रूई बिल्कुल झक सफेद हो। इन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होगा जैसे बर्फ गिरी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Tree Decorations Ideas How to Make Xmas Tree at Home
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

कैंडिल जलाएं और चॉकलेट से सजाएं
क्रिसमस ट्री के आस-पास कैंडिल जलाने से भी इसका लुक आकर्षक लगता है। रंग-बिरंगी मोमबत्तियां जला कर आप क्रिसमस ट्री को खूबसूरत बना सकते हैं। क्रिसमस ट्री पर सैंटा क्लॉज की टोपी भी लगा दें। इसके साथ आप आस-पास कुछ चॉकलेट रख सकते हैं और ट्री में सेलो टेप के सहारे से कुछ टॉफियां भी चिपका सकते हैं।

विज्ञापन
Christmas Tree Decorations Ideas How to Make Xmas Tree at Home
ऐसी मूर्तियां बाजार में मिल जाती हैं - फोटो : Pixabay

फूस की झोपड़ी तैयार कर मूर्ति रखें
क्रिसमस ट्री के पास आप ईसा मसीह और मदर मैरी की छोटी मूर्ति रखेंगे तो यह इसे पारंपरिक लुक देगा। क्रिसमस के मौके पर ऐसी मूर्तियां बाजार में मिल जाती हैं। इसके अलावा आप फूस की एक छोटी सी झोपड़ी भी तैयार कर सकते हैं। इससे एक खूबसूरत दृश्य तैयार होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed