फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह की ये गलत आदत हैं बेहद खतरनाक, गंभीर बीमारियों को दे सकती हैं जन्म

Sat, 01 Feb 2020 07:28 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 01 Feb 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
5 morning mistake can be dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह में जब भी हमारी निंद खुलती है उस समय हमारा शरीर और मांसपेशियां बेहद सक्रिय होती हैं। ऐसे में हम सुबह में शरीर के साथ जो कुछ भी करते हैं उसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। कोई भी गलत आदत कई बीमारियों को जन्म दे सकती हैं। सुबह के नाश्ते का असर सीधा हमारे वजन पर पड़ता है। इसके अलावा कुछ गलत आदतों के वजह से शुगर लेवल भी अनियंत्रित हो जाता है। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इन गलत आदतों के बारे में विस्तार से...

5 morning mistake can be dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नाश्ते में न करें इन चीजों को शामिल
सुबह की जल्दी में अगल आप हेल्दी खाने की बजाय प्रोसेस्ड फूड या पैक किया हुआ फ्रोजन नाश्ता खाते हैं, तो आपका वजन अनकंट्रोल हो सकता है। प्रोसेस्ड फूड में डाले जाने वाले प्रीजरवेटिव और अलग अलग फ्लेवर का आपके स्वास्थ्य पर गलत असर हो सकता है। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। सुबह जंक फूड खाना खुद के स्वास्थ्य के साथ खेलना है।

5 morning mistake can be dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह नाश्ता ही नहीं करना
ऐसे कई लोग हैं जो जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता ही छोड़ देते हैं जो मोटापा बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण होता है। अगर आप सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए नाश्ता ही ना करेंगे, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे आपके मेटाबोलिज्म का संतुलन बिगड़ जाएगा और आपको ज्यादा भूख लगेगी और आप ज्यादा खाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 morning mistake can be dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पानी न पीना
सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए और साथ ही नाश्ते के बाद भी एक निश्चित अंतराल पर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको वजन कंट्रोल करने में फायदा होगा बल्कि आप कई घातक बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। पानी पीने से शरीर के सारे जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन
5 morning mistake can be dangerous for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक्सरसाइज ना करना
एक्सरसाइज आपके सभी रोगों की काट हो सकती है। अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है या किसी मानसिक बीमारी के शिकार है तो आपको सुबह एक्सरसाइज से काफी फायदा हो सकता है। अगर आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल नहीं करते हैं तो आप धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। आपको सुबह रनिंग, जॉगिंग या साइकलिक करनी चाहिए।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के मरीज हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed