फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2550 करोड़ का महल और 7000 लग्जरी कारें, कुछ ऐसे शान से जिंदगी जीते हैं ब्रुनेई के सुल्तान

Wed, 10 Feb 2021 07:36 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 10 Feb 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
Brunei Sultan Hassanal Bolkiah lives in the worlds largest palace
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया - फोटो : Facebook/Monarchies of the World

दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां अभी भी राजशाही चलती है, यानी वहां का राजा ही देश का प्रधान होता है। वह जो कह दे, वहीं कानून बन जाता है। ऐसा ही एक देश है ब्रुनेई, जो इंडोनेशिया के पास स्थित है। यहां के सुल्तान का नाम हसनल बोलकिया है। उनके गिनती दुनिया के कुछ अमीर सुल्तानों में होती है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तान हसनल बोलकिया के पास 14,700 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है। साल 1980 तक सुल्तान दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया तेल का भंडार और प्राकृतिक गैस है। 

Brunei Sultan Hassanal Bolkiah lives in the worlds largest palace
ब्रुनेई के सुल्तान का आलीशान महल - फोटो : Facebook/Beautiful Countries, Wonderful Landscapes

सुल्तान हसनल बोलकिया सोने से जड़े महल में रहते हैं, जिसका नाम इस्ताना नुरुल इमान पैलेस है। 20 लाख वर्ग फीट के बड़े इलाके में फैला उनका महल साल 1984 में बना था। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तान के इस महल को दुनिया का सबसे बड़ा महल माना जाता है। 

Brunei Sultan Hassanal Bolkiah lives in the worlds largest palace
ब्रुनेई के सुल्तान का आलीशान महल - फोटो : Facebook/We Loves Here

बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, इस्ताना नुरुल इमान पैलेस की कीमत आज 2,550 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस महल का गुंबद 22 कैरेट सोने से जड़ा है। इस महल में 1700 से भी अधिक कमरे हैं। इसमें 257 तो सिर्फ बाथरूम ही हैं। इसके अलावा इस महल में 110 कारों का गैरेज, 200 घोड़ों के लिए वातानुकूलित अस्तबल और पांच स्विमिंग पूल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Brunei Sultan Hassanal Bolkiah lives in the worlds largest palace
ब्रुनेई के सुल्तान की शाही कार - फोटो : Facebook/Abidjanbuzz Officiel

आपको जानकर हैरानी होगी कि सुल्तान हसनल बोलकिया के पास 7,000 लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसकी कीमत करीब 341 अरब रुपये आंकी जाती है। उनकी कारों के काफिले में 600 रॉल्स रॉयस और 300 फेरारी के अलावा और भी कई महंगी गाड़ियां हैं। 

विज्ञापन
Brunei Sultan Hassanal Bolkiah lives in the worlds largest palace
ब्रुनेई के सुल्तान के प्राइवेट जेट के अंदर का नजारा - फोटो : Facebook/Laszlo Zsazados

सुल्तान हसनल बोलकिया के पास कई प्राइवेट जेट भी हैं, जिसमें बोइंग 747-400, बोइंग 767-200 और एयरबस ए340-200 शामिल हैं। बॉर्नरिच.कॉम के मुताबिक, सुल्तान का बोइंग 747-400 किसी महल से जरा भी कम नहीं है। सोने से जड़े उनके इस जेट में लिविंग रूम से लेकर कई बेडरूम और तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed