फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी-पार्टी में लड़के पहन सकते हैं ये खास ड्रेस, हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 09 Feb 2021 06:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Feb 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Boys can wear these special Clothes at a wedding party everyone will praise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब घर या रिश्तेदारी में किसी की शादी या फिरी पार्टी हो तो सभी का ध्यान लड़कियों के कपड़ों और ज्वेलरी पर रहता है। लड़कियां कौन से प्रोग्राम में क्या कपड़े पहनेंगी, उसके साथ कौन सी ज्वेलरी होगी आदि। इन्हीं सब बातों पर चर्चा चलती रहती है। लेकिन सभी भूल जाते हैं कि लड़कों को भी शादी-पार्टी के लिए कपड़े चाहिए, लेकिन कोई उनके बारे में सोचता ही नहीं है। ऐसे में वो खुद ही खुद को हैंडसम और न्यू लुक देने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से हर कोई आपको देखता रह जाएगा। तो चलिए जानते हैं।

Boys can wear these special Clothes at a wedding party everyone will praise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

टू पीस ड्रेस

  • अमूमन देखा जाता है कि लड़के जींस, शर्ट और ब्लेजर पहन लेते हैं। उनका ये लुक इतना आम हो गया है कि किसी का भी ध्यान उन पर नहीं जाता है। ऐसे में लड़के थ्री पीस की जगह पर टू पीस पहन सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खास बात की ये काफी ट्रेंड में है और इसे पहनकर आप काफी हैंडसम भी दिख सकते हैं। आप इस टू पीस के साथ फॉर्मल जूते पहन सकते हैं, जो आपके लुक को काफी फंकी बनाने में मदद करेगा, और जिस किसी की भी नजर आप पर पड़ेगी वो आपकी तारीफ करते हुए बिल्कुल नहीं थकेगा।
Boys can wear these special Clothes at a wedding party everyone will praise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एंब्रॉयडरी कुर्ता वो भी धोती के साथ

  • आप सोच रहे होंगे कि भई कुर्ते के साथ धोती, क्या ये अच्छा लगेगा? क्या ये हमारे लुक को जचेगा? जी हां! बिल्कुल इस तरह की मैचिंग ड्रेस काफी अच्छी लग सकती है। अगर आप अपने दिमाग पर थोड़ा सा जोर डालें, तो आपको याद आएगा कि ये लुक आपने बॉलीवुड में कभी न कभी तो देखा ही होगा। ऐसे में आपको करना ये है कि एंब्रॉयडरी कुर्ता और धोती पहननी है, और इसके साथ आप जयपुरी जूती पहन सकते हैं। फिर देखिए कैसे आपके लुक पर हर कोई फिदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boys can wear these special Clothes at a wedding party everyone will praise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सफेद रंग की जोधपुरी ड्रेस

  • जब बात लड़कों द्वारा शादी में पहनने वाले कपड़ों की आती है, तो सामने कोट-पैंट, जैकेट लुक, जींस-पैंट जैसी ड्रेस आती हैं। लेकिन कई लोगों को ये पहनना बिल्कुल पसंद नहीं होता, और अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप सफेद रंग की जोधपुरी ड्रेस पहन सकते हैं। इसके लिए आपको पीच कलर की शेरवानी या फिर एब्रॉयडरी जोधपुरी ड्रेस पहननी चाहिए। इसके साथ आप मैरुन या फिर ब्राउन रंग के जूते पहन सकते हैं। यकीन मानिए ये लुक आपको काफी हैंडम बनाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
Boys can wear these special Clothes at a wedding party everyone will praise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शॉर्ट कुर्ता सिंपल पैंट के साथ

  • आपने पूजा-पाठ के दौरान या किसी की नामकरण पार्टी में कुर्ता-पायजामा बहुत पहना होगा, लेकिन यहां हम आपको शॉर्ट कुर्ते के साथ कॉटन पैंट पहनने के बारे में बता रहे हैं। ये ड्रेस आपके लुक पर चार चांद लगाएगी। इसे पहनते समय ये ध्यान जरूर दें कि  कुर्ते और पैंट का रंग मैचिंग का जरूर हो, तभी आपको एकदम बेहतरीन लुक मिल पाएगा। इसके साथ आप फॉर्मल जूते पहन सकते हैं। वहीं, अगर आप शॉर्ट कुर्ता नहीं पहनना चाहते तो इसकी जगह पर आप हैवी लुक वाला एंब्रॉयडरी कुर्ता भी पहन सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed